देश - विदेश

पूरे देश में लॉकडाउन का ऐलान? इतने दिनों तक बंद रहेंगी सभी दुकानें? वायरल प्रस्ताव पर यहां की सरकार ने अब दिया ये बयान

नई दिल्ली : अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग से भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान की हालत अब खराब होती नजर आ रही है। ट्रोल-डीजल की किल्लत की वजह से पाकिस्तान की सरकार के भीतर स्मार्ट लॉकडाउन पर चर्चा शुरू हो गई है। इसी कड़ी में आज स्मार्ट लॉकडाउन का एक ड्राफ्ट नोटिफिकेशन भी पाकिस्तानी मीडिया ने लीक कर दिया, हालांकि पाकिस्तान सरकार ने इसे खारिज किया है।

सोशल मीडिया पर लॉकडाउन से जुड़े वायरल प्रस्ताव के मुताबिक हफ्ते में शनिवार और रविवार को पूरे देश में पूरी तरह लॉकडाउन रहेगा। यह नियम 4 और 5 अप्रैल 2026 से लागू होगा। लॉकडाउन हर शनिवार रात 12:01 बजे से शुरू होगा और रविवार रात 11:59 बजे तक जारी रहेगा। इस दौरान सभी दुकानें, बाजार, फैक्ट्रियां और अन्य कामकाज पूरी तरह बंद रहेंगे। सर्विस सेक्टर भी बंद रहेगा। इन दिनों में शादी या किसी भी तरह के समारोह सार्वजनिक या व्यावसायिक जगहों पर करने की अनुमति नहीं होगी।

जरूरी सेवाएं चालू रखने के निर्देश

वायरल प्रस्ताव के मुताबिक पाकिस्तान में अस्पताल, दवा की दुकानें और अन्य जरूरी सरकारी सेवाएं खुली रहेंगी। इसके अलावा एयरपोर्ट, बंदरगाह और रेलवे स्टेशन भी काम करते रहेंगे, ताकि जरूरी यात्रा और सेवाएं प्रभावित न हों। सरकार ने यह भी तय किया है कि लॉकडाउन के दौरान शहरों के बीच जाने वाली सड़कें, हाईवे और मोटरवे बंद रहेंगे और आम गाड़ियों की आवाजाही नहीं होगी। हालांकि, पब्लिक बसों को छूट दी गई है, ताकि लोगों की जरूरी यात्रा जारी रह सके।

सरकार की ओर से आया ये बयान

पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तार ने कहा है कि सोशल मीडिया पर चल रही स्मार्ट लॉकडाउन की खबरें गलत हैं। जो नोटिफिकेशन वायरल हो रही है, वह फर्जी है। उन्होंने लोगों से कहा कि ऐसी अफवाहों पर भरोसा न करें। सरकार ने साफ किया कि अभी स्मार्ट लॉकडाउन लागू नहीं हुआ है। इस बारे में सरकार प्रांतों और अधिकारियों से बात कर रही है। सभी की राय लेने के बाद ही स्मार्ट लॉकडाउन पर कोई अंतिम फैसला लिया जाएगा।

What's your reaction?

Related Posts

बड़ी खबर …. फेसबुक, यूट्यूब समेत 26 ‘सोशल मीडिया’ प्लेटफॉर्म पर बैन, जानें क्या है इसके पीछे की वजह

काठमांडू : नेपाल ने निर्धारित समय सीमा के भीतर संचार और सूचना प्रौद्योगिकी…

Petrol Diesel Price : 95 रुपए लीटर हुआ पेट्रोल का रेट, डीजल 88 रुपए लीटर, बाइक की टैंक फुल करवाने से पहले चेक कर लें

नई दिल्ली : नए साल की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने वाली खबर सामने आ रही…

1 of 4