बिहार

Minor Rape News : 10 साल की नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, महिलाओं ने भी दिया आरोपियों का साथ

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में दो पुरुषों ने कथित तौर पर 10 वर्षीय एक लड़की के साथ बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि लड़की के मोहल्ले की दो महिलाएं उसे एक अन्य महिला के घर ले गईं और वहां दो पुरुषों को बुलाया जिन्होंने कथित तौर पर शुक्रवार रात को नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार किया।

पुलिस ने तीन महिलाओं को किया गिरफ्तार

नगर अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) सुरेश कुमार ने पत्रकारों को बताया कि “मिठनपुरा पुलिस को एक नाबालिग लड़की के साथ कथित बलात्कार की सूचना मिली। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है और मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए कार्यवाही जारी है।”

नाबालिग का इलाज जारी

उन्होंने बताया कि पीड़ित का मुजफ्फरपुर के श्री कृष्ण चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) में इलाज चल रहा है। एसडीपीओ ने बताया कि एफएसएल की एक टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और आगे की जांच जारी है। पीड़ित के परिवार के एक सदस्य ने बताया, “(वारदात के बाद) आरोपी महिलाओं ने लड़की को घर पर छोड़ दिया, लेकिन जब उसकी हालत बिगड़ गई, तो पूछे जाने पर उसने अपने परिवार को पूरी घटना बताई।”

What's your reaction?

Related Posts

School Scholarship Doubled : स्कूली छात्राओं के लिए खुशखबरी, सरकार ने बढ़ाई छात्रवृत्ति की राशि, अब मिलेंगे इतने हजार रुपए

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद…

Breaking : प्रदेश की महिलाओं को अब नहीं मिलेंगे पैसे नए आवेदन का विंडो हुआ क्लोज, क्या बंद हो जाएगी योजना?

पटना : बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी और विधानसभा चुनावों में गेमचेंजर मानी जा रही…

1 of 5