Korba

Korba News : संदिग्ध हालत में 6 युवतियों के साथ 3 लड़के गिरफ्तार, मकान मालिक पर सैक्स रैकेट चलाने का आरोप

कोरबा : कोरबा में पुलिस ने एक मकान में छापामार कार्रवाई कर मौके से 6 युवतियों समेत 3 लड़कों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पुलिस ने जिस मकान में दबिश दी, उस मकान में रहने वाली महिला बाहर से लड़कियों को बुलाकर सैक्स रैकेट का संचालन करती है। बस्ती के लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने गिरफ्तार सभी लोगों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि डिंगापुर और रामपुर के बीच स्थित बस्ती के एक मकान में संदिग्ध गतिविधियां लंबे समय से चल रही थी। मकान मालकिन सुरती पटेल पर आरोप है कि मकान में सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था। विरोध करने पर मकान मालकिन मोहल्ले वालों से विवाद कर गाली-गलौज और उन्हें धमकाती थी। बस्ती के लोगों ने शनिवार को एक बार फिर महिला के मकान पर लड़कियों के पहुंचने पर इस घटना की शिकायत पुलिस से की। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तत्काल मौके पर छापा मारा।

छापेमारी के दौरान मौके पर मौजूद युवक-युवती भागने की कोशिश करने लगे। लेकिन पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया। सिविल लाइन थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि मौके से 6 लड़की और 3 लड़को को गिरफ्तार किया गया है। सभी लड़कियां कोरबा के ही अलग-अलग क्षेत्र की रहने वाली है। उन्होने बताया कि सभी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

What's your reaction?

Related Posts

कोरबा SP ने सब इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड, महिला से छेड़छाड़ की शिकायत पर लिया एक्शन, थाने में दर्द हुई FIR

कोरबा : कोरबा SP ने कटघोरा थाने में पदस्थ एक सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया…

Korba Breaking : भीषण सड़क हादसा बारात पहुंचने से पहले ही बिछ गईं लाशें, कार पलटने से दो युवकों की दर्दनाक मौत

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा-चांपा भारतमाला मुख्य मार्ग पर बीती रात एक रूह कंपा…

Korba : विधायक मद की सड़क में ही कर दिया लाखों का घोटाला, सड़क बनाये बगैर ही 90 फीसदी पेमेंट का कर दिया भुगतान

कोरबा : कोरबा जिले में विधायक मद से बनने वाले सड़क में लाखों रूपये के घोटाले का…

1 of 17