Korba

Korba News : MBBS छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदखुशी, जांच में जुटी पुलिस …

कोरबा। जिले में एक दुखद घटना सामने आई है। रायपुर मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाली 22 वर्षीय एमबीबीएस छात्रा छाया गौतम ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र के कला मंदिर इलाके का है, जहां छाया का SECL के M 55 माइनस क्वार्टर में मिला। इस घटना से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि छाया लगभग 15 दिन पहले रायपुर से कोरबा अपने घर लौटी थी।

बताया जा रहा है कि वह पढ़ाई के दौरान मानसिक तनाव से जूझ रही थी। उसने अपने पिता शशि भूषण गौतम, जो SECL कर्मी हैं, को अपनी परेशानियों के बारे में बताया था। इसके बाद पिता ने कोरबा के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज शुरू करवाया था। सुबह, जब घर में कोई नहीं था, छाया ने क्वार्टर में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। छाया के पिता ने बताया कि वह बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी थी और उसका सपना डॉक्टर बनना था।

इस दुखद घटना के समय छाया की मां भी घर से बाहर थीं। घटना की सूचना मिलते ही कुसमुंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज किए। कुसमुंडा थाना प्रभारी राकेश गुप्ता ने बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। रायपुर मेडिकल कॉलेज और छाया की सहेलियों से पूछताछ की जाएगी। साथ ही, छाया के मोबाइल की कॉल डिटेल्स और अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके।

What's your reaction?

Related Posts

Korba : नाबालिग ने मृत बच्चे को दिया जन्म, पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंचने पर गर्भवती होने का हुआ खुलासा

कोरबा : कोरबा के वनांचल क्षेत्र लेमरू में एक नाबालिग के साथ उसके प्रेमी ने दैहिक…

कोरबा SP ने सब इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड, महिला से छेड़छाड़ की शिकायत पर लिया एक्शन, थाने में दर्द हुई FIR

कोरबा : कोरबा SP ने कटघोरा थाने में पदस्थ एक सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया…

CG : कोरबा SP ने 4 थानेदार सहित 2 सब इस्पेक्टर और 3 ASI का किया तबादला, पुलिसिंग में कसावट लाने जारी किया आदेश

कोरबा : कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने पुलिसिंग में कसावट लाने 4 थानेदारों समेत…

1 of 19