Korba

Korba Crime : ट्रिपल मर्डर से मचा हड़कंप, कबाड़ कारोबारी के यार्ड में दिया वारदात को अंजाम, पुलिस ने 3 को हिरासत में लिया

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां उरगा थाना क्षेत्र में कबाड़ व्यवसाय से जुड़े एक कारोबारी सहित तीन लोगों की निर्मम हत्या कर दी गयी। घटना की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कबाड़ व्यवसायी अशरफ मेमन के स्क्रैप यार्ड में विवाद के बाद आरोपियों ने तीनों लोगों की हत्या कर फरार हो गये।

कुदरी स्थित स्क्रैप यार्ड से पुलिस ने तीन लोगों की लाश बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस की प्राथमिक जांच में तीनों लोगों की गला घोंटकर हत्या किये जाने की बात सामने आ रही है। वहीं घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने 3 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक पूरा मामला उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम कुदरी का है। बताया जा रहा है कि पुराना कोरबा में रहने वाले अशरफ मेमन का ग्राम कुदरी में स्क्रैप यार्ड है।

बुधवार की रात अशरफ मेमन अपने बिलासपुर निवासी साथी व अन्य लोगों के साथ यहां पहुंचा था। बताया जा रहा है कि अशरफ मेमन कुछ अन्य लोगों के साथ अपने स्क्रैप यार्ड में गड़ा धन पाने के लिए तांत्रिक क्रिया करवा रहा था। देर रात किसी बात को लेकर विवाद होने के बाद आरोपियों ने अशरफ मेमन सहित बिलासपुर निवासी युवक व एक अन्य की गला घोंटकर हत्या कर फरार हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंची। घटनास्थल से पुलिस ने तीन लोगों के शव जब्त किये है।

जिनमें कबाड़ कारोबारी अशरफ मेमन, एक स्थानीय युवक और बिलासपुर का एक अन्य युवक शामिल है। मौजूदा वक्त में अशरफ मेमन ने कबाड़ के कारोबार से दूरी बना रखी थी। सूबे में सत्ता परिवर्तन के बाद से अशरफ मेमन ने कबाड़ का व्यवसाय बंद कर मसाला और ड्राई फ्रूट के कारोबार से जुड़ गया था। हत्या की वजह क्या है फिलहाल इसका खुलासा नही हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर इस वारदात में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

Korba : नाबालिग ने मृत बच्चे को दिया जन्म, पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंचने पर गर्भवती होने का हुआ खुलासा

कोरबा : कोरबा के वनांचल क्षेत्र लेमरू में एक नाबालिग के साथ उसके प्रेमी ने दैहिक…

कोरबा SP ने सब इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड, महिला से छेड़छाड़ की शिकायत पर लिया एक्शन, थाने में दर्द हुई FIR

कोरबा : कोरबा SP ने कटघोरा थाने में पदस्थ एक सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया…

CG : कोरबा SP ने 4 थानेदार सहित 2 सब इस्पेक्टर और 3 ASI का किया तबादला, पुलिसिंग में कसावट लाने जारी किया आदेश

कोरबा : कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने पुलिसिंग में कसावट लाने 4 थानेदारों समेत…

1 of 19