Korba

Korba Crime : 65 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म, खेत में अकेला देख दरिंदे ने मिटाई हवस की प्यास, फिर जो हुआ

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने बुजर्ग महिला से पहले मारपीट की और उसके साथ दुष्कर्म किया। पूरा मामला जिले के उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम बरपाली का है। आरोपी की पहचान बरपाली गाँव के रहने वाले यशवंत मिरी के रूप में हुई है। 65 साल की पीड़ित बुजुर्ग महिला भी उसी गाँव की रहने वाली है। आरोपी यशवंत मिरी ने महिला को सुनसान जगह का फायदा उठाकर वहाँ उसके साथ मारपीट की। फिर उसके साथ दरिंदगी की।

आरोपी ने मारपीट कर की दरिंदगी

जानकारी के मुताबिक़, बुजुर्ग महिला सुबह अपने खेत गयी हुई थी। खेत में उस वक्त कोई नहीं था। वह पूरी तरह सुनसान था। इसी बीच आरोपी यशवंत मिरी उसके पास आया और सुनसान जगह का फायदा उठाते हुए उसके साथ मारपीट की। मारपीट करते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला चीखने चिल्लाने लागी। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

ग्रामीणों ने पीटकर किया पुलिस के हवाले

लोगों को आता देख आरोपी वहां से फरार हो गया। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। महिला ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। वहीँ, ग्रामीणों ने बरपाली बस स्टैंड से आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। थाने में उसके खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

What's your reaction?

Related Posts

Korba : नाबालिग ने मृत बच्चे को दिया जन्म, पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंचने पर गर्भवती होने का हुआ खुलासा

कोरबा : कोरबा के वनांचल क्षेत्र लेमरू में एक नाबालिग के साथ उसके प्रेमी ने दैहिक…

Korba : उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन पर पूर्व मंत्री जयसिंह ने उठाये सवाल, मंत्री के परिवार और भाई को लेकर कह दी ये बड़ी बात

कोरबा : छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल…

Korba : भीषण सड़क हादसा, डीजल टैंकर और ट्रेलर की टक्कर में चालक फंसा, जाम में फंसा पर्यटन मंत्री का काफिला

कोरबा : कोरबा में कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल में डीजल टैंकर और ट्रेलर की आमने-सामने…

1 of 20