Karwa Chauth : करवा चौथ 2025 का पर्व इस बार बेहद शुभ संयोग में मनाया जाएगा। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखमय दांपत्य जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। वहीं, सास को विशेष उपहार देने की परंपरा भी इस दिन का अहम हिस्सा मानी जाती है। माना जाता है कि सास को शुभ गिफ्ट देने से अखंड सौभाग्य और सास का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
सास के लिए शुभ गिफ्ट आइडियाज
1. साड़ी या सूट गिफ्ट करें – पारंपरिक परिधान सास को खुश करने का सबसे सुंदर तरीका है।
2. सिंदूर, बिंदी और चूड़ी का सेट – ये वस्तुएं सौभाग्य का प्रतीक मानी जाती हैं।
3. सिल्वर या गोल्ड ज्वेलरी – करवा चौथ पर आभूषण गिफ्ट करना बेहद शुभ माना जाता है।
4. पूजा थाली सेट सजा हुआ करवा चौथ पूजा थाली सेट भी एक भावनात्मक और उपयोगी उपहार है।
5. ड्राई फ्रूट्स या मिठाई का बॉक्स– आशीर्वाद और प्रेम व्यक्त करने का पारंपरिक तरीका।
धार्मिक मान्यता
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो बहू करवा चौथ के दिन सास को प्रेमपूर्वक उपहार देती है, उसे घर में सुख-शांति और सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है।






















