खेल

IND vs PK : नहीं होगा भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला सामने आया चौंकाने वाला अपडेट, जानकर फैंस को लगेगा झटका

नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज रविवार 15 फरवरी को होने वाला भारत और पाकिस्तान का मैच चर्चा में बना हुआ है। क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इस मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच फैंस के लिए एक बुरी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल, भारत-पाकिस्तान मैच से पहले मौसम से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, आज श्रीलंका में 85 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है।

मैच में रुकावट बनेगी बारिश

भारत और पाकिस्तान के मैच को देखने के लिए भारी संख्या में दर्शक प्रेमदासा स्टेडियम पहुंचेंगे। एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत और पाकिस्तान के मैच के समय कोलंबो में बारिश आने के काफी चांस हैं। मैच से पहले करीब 4 घंटे बारिश हो सकती है। इसके अलावा मैच के समय भी बारिश की संभावना है। मैच के समय तूफान आने की भी 26 प्रतिशत उम्मीद है। वहीं बारिश की वजह से मैच में बार-बार रुकावट भी आ सकती है।

कैसा रहेगा आज को कोलंबो का मौसम

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, निर्धारित समय के अनुसार, भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को होने वाला मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा। मैच का टॉस साढ़े 6 बजे होगा। पूरे दिन के मौसम की बात करें तो रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीलंका के कोलंबो स्थानीय समय के हिसाब से सुबह 10 बजे 60% बारिश की उम्मीद है। वहीं 11 बजे से बारिश की संभावना बढ़कर 62 प्रतिशत हो जाएगी। दोपहर एक बजे करीब 58 प्रतिशत बारिश के चांस हैं।

What's your reaction?

Related Posts

मैच शुरू होने से ठीक पहले टीम के कोच का निधन, तैयारी करवाते समय मैदान पर गिरे, क्रिकेट जगत में पसरा सन्नाटा

नई दिल्ली : बांग्लादेश प्रीमियर लीग यानी बीपीएल के एक मैच से ठीक पहले एक टीम के…

IND vs SA ODI : अगर आप भी नहीं खरीद पाए भारत – दक्षिण अफ्रीका मैच की टिकट तो मत होइए निराश …. यहां फ्री में देखें Live

रायपुर : भारतीय टीम और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मैच आज 3 दिसंबर को नवा…

1 of 3