मध्य प्रदेश

नगर निगम में “वंदे मातरम” पर भारी बवाल.. कांग्रेस पार्षद रुबीना खान ने कहा, “तुम्हारे बाप में दम हो तो कहलवाकर बता दो”.. पढ़ें भाजपा का पलटवार

इंदौर : नगर निगम परिषद के बजट सम्मेलन में वंदे मातरम को लेकर हंगामा हो गया। बीजेपी ने कांग्रेस की मुस्लिम पार्षद रुबीना इकबाल खान और फौजिया शेख अलीम पर वंदे मातरम का अपमान करने का आरोप लगाया। इस पर कांग्रेस पार्षद रुबीना इकबाल खान ने सदन में जवाब देते हुए कहा, “तुम्हारे बाप में दम हो तो कहलवाकर बता दो।” जवाब में बीजेपी पार्षदों ने सदन में वंदे मातरम के नारे लगाए। इस घटना के बाद सभापति ने एक दिन की कार्रवाई के तहत फौजिया शेख अलीम को सम्मेलन से बाहर कर दिया।

फौजिया शेख अलीम ने क्या कहा ?

फौजिया शेख अलीम ने वंदे मातरम विवाद पर कहा कि संविधान के अनुसार किसी पर जबरदस्ती वंदे मातरम गाने या जय श्री राम बोलने का दबाव नहीं डाला जा सकता। उनका कहना था कि संविधान में नागरिकों को यह आजादी दी गई है कि वे राष्ट्रगान गा सकते हैं या नहीं, और धर्म या पूजा में किसी पर मजबूरी नहीं हो सकती। इसी बयान के कारण उन्हें बजट सम्मेलन से बाहर किया गया।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव का भी बयान आया सामने

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि संविधान वंदे मातरम गाने की अनिवार्यता नहीं बताता, लेकिन उसका अपमान किसी को भी सहन नहीं होगा। उन्होंने देश और धर्म की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि देश की रक्षा सबसे बड़ा कर्तव्य है। इस मामले पर कांग्रेस नेता और शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि फौजिया शेख अलीम का बयान उनकी व्यक्तिगत राय थी और इस पर पार्टी ने पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी को पूरी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम और जनगणना देश में सभी के लिए महत्वपूर्ण हैं।

What's your reaction?

Related Posts

Murdar – Susaid Case : महिला की हत्या, फिर पेड़ से लटकती मिली आरोपी लाश, हाथों में बंधी रस्सी ने खोला खौफनाक राज़

जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर ज़िले से हत्या के बाद आत्महत्या का सनसनीखेज मामला…

1 of 26