सोशल मीडिया

वीडियो बनाकर दी सीएम को गोली मारने की धमकी, गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस तो युवक ने किया हंगामा, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक हाथ में पिस्तौल लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को गोली मारने की धमकी देते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में युवक कह रहा है कि, उसने सीएम हाउस तक की पूरी जानकारी ले ली है। मुख्यमंत्री को गोली मारने के बाद वह खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर लेगा। मामला संज्ञान में आने के बाद माठ थाना पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए संसुगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस पहुंची तो आरोपी ने शुरू किया ड्रामा

आपको बता दें कि, जब पुलिस की टीम आरोपी युवक को गिरफ्तार करने पहुंची तो युवक बंदूक लेकर छत पर चढ़ गया और लगभग ढाई घंटे तक हथियार लहराते हुए हाई वोल्टेज ड्रामा करता रहा। पुलिस की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक की पहचान सुनील के रूप में हुई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी सुनील मथुरा के हरदयाल गांव में रहता है। आरोपी का वीडियो शुक्रवार शाम से सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में आरोपी सुनील हाथ में पिस्तौल लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दे रहा है। वीडियो में युवक स्पष्ट रूप से गुस्से में नजर आ रहा है। उसने अपने मोबाइल कैमरे के सामने कई बातें बताईं और यह भी कहा कि वह परेशान है और न्याय चाहता है। वीडियो देखते ही देखते कई लोगों ने इसे शेयर कर दिया और यह कई ग्रुप और प्लेटफॉर्म पर फॉरवर्ड किया जा रहा है।

नशे का आदि है आरोपी युवक

पुलिस अधीक्षक देहात इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि, पकड़ा गया आरोपी युवक नशे का आदी है। जमीन को लेकर उसका अपने चाचा से विवाद चल रहा था। शुक्रवार शाम को वह मकान की तीसरी मंजिल पर चढ़ गया। वहां से वह स्वयं को मारने की धमकी दे रहा था। घटना की जानकारी पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने उसे खूब समझाने के बाद उसे नीचे उतरवाकर पिस्तौल कब्जे में लेकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

What's your reaction?

Related Posts

न्यू ईयर का जश्न मामत में बदला बार में हुआ भीषण विस्फोट …. कई लोगों के मारे जाने की खबर देखे पूरा वीडियो

स्विट्जरलैंड : स्विट्जरलैंड में नये साल का जश्न मातम में तब्दील हो गया। यहां के…

1 of 16