मुंबई

कपिल शर्मा ने खुद करवाई अपने कैफे पर फायरिंग? इस चर्चित अभिनेत्री का सनसनीखेज दावा, बोलीं- सब प्लान था!

मुंबई : कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित रेस्टोरेंट ‘कैप्स कैफे’ पर हुई फायरिंग की घटना के बाद अब इस मामले ने नया मोड़ ले लिया है। एक्ट्रेस राखी सावंत ने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कैफे पर हुई फायरिंग कथित तौर पर पब्लिसिटी स्टंट हो सकती है।

क्या है पूरा मामला?

जुलाई 2025 में कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के एक शहर में ‘कैप्स कैफे’ नाम से रेस्टोरेंट की शुरुआत की थी। कैफे की सॉफ्ट ओपनिंग के दौरान ही वहां तोड़फोड़ और फायरिंग की घटना सामने आई थी। बताया गया था कि हमलावरों ने कई राउंड गोलियां चलाईं। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं थी, लेकिन संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा था। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि इस हमले के पीछे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ हो सकता है। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

फायरिंग पर राखी सावंत का बड़ा दावा

इस बीच राखी सावंत ने एक इंटरव्यू में कपिल शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि यह पूरी घटना कथित तौर पर रेस्टोरेंट को चर्चा में लाने के लिए की गई हो सकती है। राखी ने कहा कि किसी गैंग का नाम लेकर उसे बदनाम करना ठीक नहीं है और इसे “सस्ती पब्लिसिटी” बताया। राखी सावंत के इस बयान के बाद मामला और गरमा गया है। हालांकि कपिल शर्मा या उनकी टीम की ओर से राखी के आरोपों पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। फायरिंग की घटना की जांच स्थानीय प्रशासन द्वारा की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि हमले के पीछे कौन लोग थे और उनका मकसद क्या था। वहीं राखी सावंत के आरोपों ने इस मामले को और विवादित बना दिया है।

What's your reaction?

Related Posts

पत्नी की …. इस हरकत से परेशान युवक ने की चार बच्चों की हत्या, फिर खुद भी मौत को लगाया गले, इलाके में फैली सनसनी

मुंबई : महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले से एक हैरान करने वाली खबर निकलकर सामने आ…

फाइव स्टार होटल में नाबालिग छात्र से संबंध बनाती थी शिक्षिका, कोर्ट ने इन शर्तों के साथ दी जमानत

मुंबई : मुंबई की एक शिक्षिका पर एक नाबालिग छात्र के यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे।…

Rape Case : ‘क्लास में छात्रा के स्तन दबाता था शिक्षक’ दोषी साबित होने के बाद कोर्ट ने दे दी जमानत, कही ये बड़ी बात

मुंबई : नाबालिग से यौन उत्पीड़न के मामले में सुनवाई करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने…

1 of 2