ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ में बढ़ा इन कर्मचारियों का महंगाई भत्ता, अब हर महीने मिलेगा इतना DA, दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों को भी मिली अनुकंपा नियुक्ति

रायपुर : केंद्र की मोदी सरकार अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाकर 53 प्रतिशत कर दिया है। छत्तीसगढ़ की साय सरकार भी केंद्र सरकार के नक्शे कदम पर चलते हुए राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ता 53 प्रतिशत कर दिया है। यानी छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को भी अब केंद्रीय कर्मचारियों के सामान ही महंगाई भत्ता मिल रहा है।

वहीं अब छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज़ कॉरपोरेशन लिमिटेड के कर्मचारियों को भी अब 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। दरअसल, छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज़ कॉरपोरेशन लिमिटेड यानी नागरिक आपूर्ति निगम के नव नियुक्त अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव की अध्यक्षता में नवा रायपुर स्थित निगम मुख्यालय में संचालक मंडल की 95वीं बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में निगम कर्मचारियों के हित में कई निर्णय लिए गए। बैठक में वित्तीय वर्ष 2022-23 के लेखों का अंतिमीकरण कर वित्तीय पत्रकों को अनुमोदित किया गया। साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए नागरिक आपूर्ति निगम के बजट का संचालक मंडल द्वारा अनुमोदन किया गया। बैठक में मार्च 2025 से शासन द्वारा घोषित महंगाई भत्ते में वृद्धि को भी स्वीकृति प्रदान की गई।

5 कर्मचारियों के परिजनों को मिली अनुकंपा नियुक्ति

वहीं वर्षों से लंबित अनुकम्पा नियुक्ति के विषय पर संवेदनशीलता और तत्परता से कार्य करते हुए निगम के पांच दिवंगत सेवायुक्तों के आश्रित परिजनों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करने का निर्णय लिया गया। यह निर्णय संबंधित परिवारों के लिए न केवल राहत का माध्यम बनेगा, बल्कि उनके जीवन को स्थायित्व देने वाला भी सिद्ध होगा।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता को हार्ट अटैक, इलाज के दौरान हुई मौत, भूपेश बघेल ने …

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां के वरिष्ठ…

Petrol Diesel Price Cut : डीजल पर पेट्रोल पर ₹10 की कटौती, केंद्र सरकार के फैसले का मुख्यमंत्री साय ने किया स्वागत

रायपुर : केंद्र सरकार द्वारा डीजल को एक्साइज ड्यूटी से मुक्त करने और पेट्रोल पर…

CG Vidhansabha : छत्तीसगढ़ में पहली बार रविवार को लगेगा विधानसभा सत्र, शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से शुरू

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा का चार दिवसीय शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से 17 दिसंबर तक…

1 of 18