Uttar Pradesh

Crime News : कर्ज के बोझ ने बना दिया हत्यारा युवक ने खेत में धारदार हथियार से कर दी अपने ही दादा की हत्या

कौशांबी : उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कर्ज में डूबे एक युवक ने पैसों के विवाद में अपने ही दादा की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना रमपुर धमावन गांव की बताई जा रही है। आरोपी की पहचान 22 वर्षीय नितिन सरोज के रूप में हुई है, जो बेरोजगार था और उस पर काफी कर्ज हो गया था। बताया जा रहा है कि वह अक्सर अपने दादा बाबूलाल सरोज से पैसे मांगता रहता था, जिसे लेकर परिवार में कई बार विवाद भी हो चुका था।

शनिवार शाम बाबूलाल सरोज अपने खेत में काम कर रहे थे, तभी नितिन वहां पहुंचा और अचानक उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में बाबूलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुका था। गंभीर हालत में बाबूलाल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक आरोपी इससे पहले भी अपने दादा की जान लेने की कोशिश कर चुका था।

करीब 15 दिन पहले उसने कथित रूप से जहर देकर उन्हें मारने का प्रयास किया था, लेकिन समय पर इलाज मिलने से उनकी जान बच गई थी। उस घटना के बाद भी नितिन का व्यवहार नहीं बदला और वह लगातार पैसों के लिए दबाव बनाता रहा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है। शिकायत मिलने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's your reaction?

Related Posts

लड़के ने सेक्स के लिए किया मजबूर, अश्लील वीडियो बनाकर दी धमकी, युवती ने किया विरोध तो दे दी ये खौफनाक सजा

बस्ती : उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में 12वीं कक्षा की एक छात्रा की एक युवक ने…

कौन हैं आशुतोष ब्रह्मचारी जिनकी अर्जी शंकराचार्य पर मुकदमा दर्ज, असली कहानी जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

प्रयागराज : चर्चित शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ …

SP Leader : ‘उसकी गंदी नजर…’, दोस्त की भाभी को लेकर फरार हुआ सपा नेता, पीड़ित परिवार ने सीएम से लगाई गुहार

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। खबर आ रही है…

Rape Case : चलती ट्रेन में टीटीई ने छात्रा से की दरिंदगी …. इस बहाने केबिन में बुलाया, फिर की हैवानियत

गोरखपुर/देवरिया : भारतीय रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाली एक बड़ी…

1 of 18