LIFE
छत्तीसगढ

CG Weater Update Today : प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, राजधानी समेत अन्य जिलों में होगी बारिश, अलर्ट जारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ में अब मानसून विदाई की ओर बढ़ गया है। विदाई के समय भी मानसून सक्रिय हो गया है और प्रदेश के अलग-अलग जिलों में जमकर बारिश हो रही है। रायपुर समेत कई अन्य इलाकों में मौसम खुशनुमा बना है। प्रदेश में अब धीरे-धोरे ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। राजधानी रायपुर समेत आस-पास के इलाकों में शुक्रवार सुबह से कोहरा छाया हुआ है। वहीं छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने आज यानी शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।

इन जिलों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग से जानकारी देते हुए बताया कि, राजधानी रायपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, बलौदाबाजार, बालोद, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, जशपुर, और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर समेत आस-पास के इलाकों आज दिन भर बादल छाए रहने और कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग जारी की चेतावनी

मौसम विभाग ने बताया कि, प्रदेश के कई हिस्सों में जमकर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए लोगों से अपील की है कि, बिना किसी अति आवश्यक कार्य के घर से ना निकले। मौसम विभाग ने आगे कहा कि, जो भी लोग बाहर है वो बारिश होने और बिजली कड़कने पर किसी खुले स्थान पर ना रहे।

What's your reaction?

Related Posts

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम अलर्ट अब शुरू होगी कंपकंपाने वाली ठंड, तापमान में होगी तेजी से गिरावट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में ठंड ने दस्तक दे दी है और आने वाले दिनों में तापमान में और…

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में लुढ़का पारा, पड़ रही कड़ाके की ठंड, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में ठंड ने दस्तक दे…

1 of 18