LIFE
छत्तीसगढ

CG Weater Update Today : ठंड की दस्तक के बीच बारिश बढ़ाएगी परेशानी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में अब सुबह घना कोहरा छा रहा है। ठंड की दस्तक के साथ एक बार फिर मौसम का मिजाज भी बदला हुआ नजर आ रहा है। बात की जाए बारिश की तो बीते दिनों राजधानी रायपुर और आस-पास के इलाकों में जमकर बारिश हुई है। बारिश के बाद ही तापमान में गिरावट आई थी। बढ़ती ठंड के बीच छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 10 जिलों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

मौसम विभाग से मिली जानकारी के लिए अनुसार, राजधानी रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, सक्ती, बलौदाबाजार, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर-चांपा समेत 10जिलों में बारिश होने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि, इस बार मानसून छत्तीसगढ़ में सामान्य से अधिक सक्रिय है, जिसके कारण राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विब्भाग ने आज राजधानी रायपुर में बादल छाए रहने की संभावना जताई है। ⁠

20 अक्टूबर तक होगी मानसून की विदाई

वहीं, मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरते और बिना किसी आवश्यक कार्य के खुली जगहों में ना जाने की अपील की है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यदि अगले 5 से 7 दिनों तक हवा का रुख उत्तर-पश्चिमी नहीं होता है तो इस बार मानसून की विदाई लगभग 20 अक्टूबर के आसपास ही हो पाएगी।

What's your reaction?

Related Posts

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम अलर्ट अब शुरू होगी कंपकंपाने वाली ठंड, तापमान में होगी तेजी से गिरावट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में ठंड ने दस्तक दे दी है और आने वाले दिनों में तापमान में और…

CG Liquor Shop : मदिरा प्रेमियों के लिए बड़ी खबर, कल बंद रहेगी सभी शराब दुकानें, प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मदिरा प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कल यानी…

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में लुढ़का पारा, पड़ रही कड़ाके की ठंड, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में ठंड ने दस्तक दे…

1 of 16