LIFE
छत्तीसगढ

CG Weater Update Today : प्रदेश के इन इलाकों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत कई अन्य जिलों में लगातार बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं अब प्रदेश में ठंड ने भी दस्तक देना शरू कर दिया है। बढ़ती ठंड के बीच छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 20 जिलों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, बलौदाबाजार, मुंगेली समेत 20 जिलों में आंधी, बिजली गिरने और तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार मानसून छत्तीसगढ़ में सामान्य से अधिक सक्रिय है, जिसके कारण राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। वहीं मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर में बारिश के साथ-साथ दिन भर घने बदल छाए रहने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने की लोगों से अपील

वहीं मौसम विभाग ने जनता से सावधानी बरतने और बारिश के समय बिना आवश्यक कार्य के घर से बाहर ना निकलने का आग्रह किया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यदि अगले 5 से 7 दिनों तक हवा का रुख उत्तर-पश्चिमी नहीं होता है तो इस बार मानसून की विदाई लगभग 20 अक्टूबर के आसपास ही हो पाएगी।

What's your reaction?

Related Posts

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम अलर्ट अब शुरू होगी कंपकंपाने वाली ठंड, तापमान में होगी तेजी से गिरावट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में ठंड ने दस्तक दे दी है और आने वाले दिनों में तापमान में और…

CG Liquor Shop : मदिरा प्रेमियों के लिए बड़ी खबर, कल बंद रहेगी सभी शराब दुकानें, प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मदिरा प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कल यानी…

1 of 17