LIFE
छत्तीसगढ

CG Weater Update Today : बढ़ती ठंड के बीच छत्तीसगढ़ के इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

रायपुर : छत्तीसगढ़ में अब ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। ठंड की दस्तक के साथ एक बार फिर मौसम का मिजाज भी बदला हुआ नजर आ रहा है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में बीते दिनों जमकर बारिश हुई है। बारिश होने के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बढ़ती ठंड के बीच छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 12 जिलों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, सक्ती, बलौदाबाजार, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर-चांपा समेत 12 जिलों में बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार मानसून छत्तीसगढ़ में सामान्य से अधिक सक्रिय है, जिसके कारण राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। वहीं मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर में बारिश के साथ-साथ दिन भर घने बदल छाए रहने की संभावना जताई है।

जनता को बरतनी होगी सावधानी

वहीं, मौसम विभाग ने जनता से सावधानी बरतने की बात कही है। मौसम विभाग ने इतना ही नहीं बारिश के समय बिना आवश्यक कार्य के घर से बाहर ना निकलने की अपील की है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यदि अगले 5 से 7 दिनों तक हवा का रुख उत्तर-पश्चिमी नहीं होता है तो इस बार मानसून की विदाई लगभग 20 अक्टूबर के आसपास ही हो पाएगी।

What's your reaction?

Related Posts

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम अलर्ट अब शुरू होगी कंपकंपाने वाली ठंड, तापमान में होगी तेजी से गिरावट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में ठंड ने दस्तक दे दी है और आने वाले दिनों में तापमान में और…

CG Liquor Shop : मदिरा प्रेमियों के लिए बड़ी खबर, कल बंद रहेगी सभी शराब दुकानें, प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मदिरा प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कल यानी…

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में लुढ़का पारा, पड़ रही कड़ाके की ठंड, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में ठंड ने दस्तक दे…

1 of 17