LIFE
छत्तीसगढ

CG Weather Update : प्रदेश के इन जिलों में एक सप्ताह तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। राजधानी रायपुर समेत आस-पास के कई इलाकों में दिन भर बादल छाए रहने के बाद शाम को हल्की बारिश हो रही है। मौसम में हो रहे बदलाव के चलते लोगों को गर्मी से राहत भी मिल रही है। वहीं मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ स्थानों में अंधड़ चलने और वज्रपात की भी संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तरी छत्तीसगढ़ में एक सप्ताह तक जमकर बारिश होगी और मौसम विभाग ने इसके लिए अलर्ट भी जारी किया है। वहीं मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में आने वाले 4 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने 26 जून से प्रदेशभर में जोरदार बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है। बात करे राजधानी रायपुर की तो मौसम विभाग ने रायपुर में आज दिन भर बादल छाए रहेंगे और दोपहर में बारिश भी हो सकती है।

मौसम विभाग ने जनता से की अपील

इतना ही नहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ स्थानों में तेज आंधी चलने और बिजली गिरने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के लोगों से अपील की है कि, मौसम बिगड़ने पर घर या ऑफिस से ना निकले और बारिश के दौरान पेड़ के नीचे न खड़े रहें।

What's your reaction?

Related Posts

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम अलर्ट अब शुरू होगी कंपकंपाने वाली ठंड, तापमान में होगी तेजी से गिरावट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में ठंड ने दस्तक दे दी है और आने वाले दिनों में तापमान में और…

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में लुढ़का पारा, पड़ रही कड़ाके की ठंड, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में ठंड ने दस्तक दे…

1 of 17