Raipur

CG Doctor Suspended : CHC में प्रसूता की मौत पर सख्त कार्रवाई, डॉ. अंजना कुमार निलंबित…

रायपुर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बीरगांव में प्रसव के बाद एक युवती की मौत के मामले ने स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही को उजागर किया है। 23 जून को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजना कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। जांच में पाया गया कि ड्यूटी के दौरान उनकी लापरवाही के कारण 22 वर्षीय प्रसूता साक्षी निषाद की जान चली गई।


स्वास्थ्य विभाग की जांच में सामने आया कि डिलीवरी के बाद रात के समय CHC में किसी भी चिकित्सा अधिकारी की ड्यूटी नहीं थी। डॉ. अंजना कुमार ने साक्षी की हालत बिगड़ने के बावजूद उनका उचित फॉलोअप नहीं किया और न ही समय पर उपचार उपलब्ध कराया। ड्यूटी में इस घोर लापरवाही को प्रसूता की मौत का प्रमुख कारण माना गया। निलंबन अवधि के दौरान डॉ. अंजना को मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी, और उन्हें नियमानुसार निर्वाहन भत्ता दिया जाएगा।

What's your reaction?

Related Posts

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, एचपीवी टीकाकरण अभियान को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन

रायपुर :- प्रदेश में 14 वर्षीय बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से…

CG News : मकान की नींव खुदाई में मिलीं प्राचीन मूर्तियां और ब्रिटिशकालीन सिक्के, पुरातत्व विभाग करेगा जांच

जांजगीर-चांपा : अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम परसाही बाना में मकान निर्माण के…

कोसा की चमक अब वैश्विक बाजार तक : मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’

स्वदेशी को नई उड़ान : राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय…

1 of 132