Balrampur

CG : पति-पत्नी की अमर प्रेम कहानी , जो चिता से शुरू होकर फंदे पर हुई खत्म, श्मशान जहां जली थी पत्नी की चिता, वहीं पति ने लगा ली फांसी

बलरामपुर : पति-पत्नी के रिश्ते की गहराई का अंदाज़ा इस हृदय विदारक घटना से लगाया जा सकता है, जहां पत्नी की मौत के महज एक महीने बाद उसके वियोग में तड़पते पति ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। उसने वो जगह चुनी, जहां कुछ सप्ताह पहले उसकी पत्नी की चिता जली थी — वही मरघट, वही अंतिम पड़ाव। यह दर्दनाक घटना बलरामपुर जिले के ग्राम कौडू की है, जहां लगभग एक माह पहले मृतक की पत्नी की बीमारी से मौत हो गई थी।

पत्नी की मौत के बाद से ही वह मानसिक रूप से बेहद व्यथित था, अक्सर अकेले बैठकर रोता और किसी से ज्यादा बात नहीं करता था।परिजन बताते हैं कि वह बीते 24 घंटे से लापता था। उनकी चिंता बढ़ने पर खोजबीन शुरू की गई। गांव के कुछ युवाओं ने श्मशान की ओर रुख किया, जहां एक दर्दनाक नज़ारा उनका इंतजार कर रहा था — उसका शव पेड़ से लटकता मिला। सूचना मिलते ही राजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, हालांकि शुरुआती जानकारी में आत्महत्या का कारण पत्नी के निधन के बाद उपजी गहरी भावनात्मक टूटन को माना जा रहा है। गांव में मातम का माहौल है। लोगों का कहना है कि दोनों पति-पत्नी में बेहद प्यार था। “वो अपनी पत्नी से बहुत जुड़ा था। उसकी मौत ने उसे अंदर से तोड़ दिया था,”

What's your reaction?

Related Posts

CG News : छत्तीसगढ़ में अजीब पंचायत फैसला दुष्कर्म पीड़िता के परिवार पर 12 साल का सामाजिक बहिष्कार

बलरामपुर : जिले के वाड्रफनगर विकासखंड के बसंतपुर थाना क्षेत्र से हैरान करने वाला…

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में नहीं थम रही अंतर्कलह, अब इन दो दिग्गज नेताओं ने दिया पद से इस्तीफा, लगाए ये गंभीर आरोप

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में पिछले कुछ समय से लगातार अंतर्कलह जारी है।…

CG News : महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ाए शिक्षक, पति ने लाइव देखी हरकत, दरवाजे पर ताला जड़कर बुलाई पुलिस

वाड्रफनगर : बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसे…

CG Breaking : …. विधायक के खिलाफ सर्व आदिवासी समाज ने खोला मोर्चा, कलेक्ट्रेट के सामने बैठे धरने पर, की …. ये मांग

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के प्रतापपुर विधानसभा के विधायक शकुंतला पोर्ते के जन्म…

1 of 8