Kanker

CG – नेताजी पर रेप आरोप : चुनाव जीतने के बाद भूल गये प्रेमिका को, दूसरी जगह शादी करने की तैयारी, हुआ FIR दर्ज

कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक बार फिर जनप्रतिनिधि पर गंभीर आपराधिक आरोप लगे हैं। कांकेर नगर पालिका क्षेत्र के उदयनगर वार्ड से कांग्रेस पार्षद त्रिलोक सिंह ठाकुर पर एक विधवा महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर कांकेर कोतवाली पुलिस ने त्रिलोक सिंह ठाकुर के खिलाफ IPC की धारा 376 (दुष्कर्म) के तहत मामला दर्ज किया है।

कोतवाली थाना प्रभारी मनीष नागर के अनुसार, पीड़िता ने रविवार 20 जुलाई को थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसमें बताया कि वर्ष 2025 के स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान उसकी पार्षद त्रिलोक सिंह ठाकुर से जान-पहचान हुई थी। धीरे-धीरे यह संबंध नजदीकियों में बदल गया और पार्षद ने महिला से शादी का वादा करते हुए शारीरिक संबंध बनाए।

हालांकि, महिला का आरोप है कि जैसे-जैसे समय बीतता गया, पार्षद का व्यवहार बदल गया और हाल ही में पता चला कि त्रिलोक सिंह की शादी कहीं और तय कर दी गई है। जब महिला ने इस पर आपत्ति जताई और जवाब मांगा, तो पार्षद ने उसे नजरअंदाज करना शुरू कर दिया। अपने साथ हुए इस धोखे से आहत महिला ने आखिरकार पुलिस का दरवाजा खटखटाया।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया, लेकिन आरोपी त्रिलोक सिंह ठाकुर घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। कांकेर पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : ग्राम सभा की बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की जमकर पिटाई, पुलिस ने दर्ज की शिकायत जाने क्या है पूरा मामला

कांकेर : छत्तीसगढ़ के बांदे थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है,…

CG Viral Video : मौत की दस्तक अहाते में सोते युवक के पास पहुंचा खूंखार भालू, 4 मिनट तक थमी रहीं सांसें, देखें पुरा वीडियो

कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर आपकी…

CG News : शासकीय कन्या आश्रम में शिक्षिका का अजीब कारनामा, भूत भगाने के नाम पर छात्राओं को डराने का आरोप

कांकेर : जिले के एक शासकीय कन्या आश्रम से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां…

1 of 5