Durg

CG : स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का कारोबार, पुलिस ने 2 सेंटरों में मारी रेड पति-पत्नी समेत 3 लोगों को किया गिरफ्तार

दुर्ग : दुर्ग में स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का अवैध कारोबार का खुलासा पुलिस ने किया है। पुलिस की टीम ने दो सेेंटरों पर छामापार कार्रवाई कर पति-पत्नी समेत तीन लोगों को अरेस्ट किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस को स्पा सेंटर में मसाज की आड़ में अवैध देह व्यापार चलने की सूचना मिली थी। जिसके बाद ये कार्रवाई की गयी।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला सुपेला थाना क्षेत्र के स्मृति नगर चौकी पुलिस का है। बताया जा रहा है कि दुर्ग पुलिस को मुखबिर के माध्यम से स्मृति नगर इलाके के लविश फैमिली स्पा एंड सैलून और ड्रीम कैचर स्पा एंड सैलून में मसाज के नाम पर अवैध देह व्यापार कराये जाने की सूचना मिली थी। सूचना की पुष्टि होने पर पुलिस ने शुक्रवार की देर रात मौके पर छापामार कार्रवाई की।

छापेमारी के दौरान स्पा सेंटर में संदिग्ध गतिविधियां पाई गईं। पुलिस ने यहां मौजूद लोगों से पूछताछ की और दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान संचालिका और उसके साथियों के खिलाफ पुलिस को आपत्तिजनक सामान और अवैध गतिविधियों में संलिप्तता के पर्याप्त सबूत मिले।

पुलिस ने संचालिका और दो सहयोगियों पर की कार्रवाई

पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने लविश फैमिली स्पा एंड सैलून और ड्रीम कैचर स्पा एंड सैलून की संचालिका अहिल्या सागरवंशी और उसके पति दिग्विजय सागरवंशी को हिरासत में लिया। इसके अलावा अंकुश ईखार को भी पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों में पाए जाने पर गिरफ्तार किया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन उग्र, ‘मटका फोड़’ आंदोलन में भाजपा नेता घायल, कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा

दुर्ग/भिलाई :4 नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा…

CG: अपराधियों के हौसले बुलंद, 24 घंटे के अंदर 2 युवकों की हत्या, कहीं टंगिए से वार तो कहीं पत्थर से कुचला सिर

दुर्ग:- जिले में एक ही दिन के भीतर दो अलग-अलग जगहों पर दो हत्या की वारदात हुई…

1 of 17