Surajpur

CG : अनूठी शिकायत पर पुलिस भी रह गयी हैरान, पिता की शिकायत पर बेटे को किया गया गिरफ्तार जाने क्या है पूरा मामला

सूरजपुर : विश्रामपुर थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पिता खुद अपने बेटे के खिलाफ चोरी की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंच गया। यह मामला सामने आते ही पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई, क्योंकि आम तौर पर परिवार के भीतर होने वाले विवादों में ऐसी स्थिति कम ही देखने को मिलती है। मामले के अनुसार, कुमदा बस्ती निवासी रामविलास ने विश्रामपुर पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि उसके बेटे दिगंबर ने अपने साथी मुन्ना पैकरा के साथ मिलकर घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

शिकायत में रामविलास ने बताया कि आरोपी बेटे ने पहले घर का ताला तोड़ा और घर में रखा लगभग तीन क्विंटल धान चोरी कर लिया। इतना ही नहीं, आरोपियों पर एक मोटरसाइकिल चोरी करने का भी आरोप लगा। पिता की शिकायत सुनकर पुलिस भी पहले तो अचंभित रह गई, लेकिन कानूनी प्रक्रिया के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। विश्रामपुर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, जहां प्राथमिक जांच में घर से धान चोरी की पुष्टि हुई। जांच के दौरान पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि आरोपियों ने जयनगर क्षेत्र से एक मोटरसाइकिल चोरी की थी।

पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आया कि आरोपियों ने उसी चोरी की मोटरसाइकिल का इस्तेमाल कर अपने घर तक पहुंच बनाई। इसके बाद घर में ताला तोड़कर धान चोरी की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। यह खुलासा होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश तेज कर दी। सूरजपुर पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जांच के दौरान आरोपी दिगंबर के आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल की गई। इसमें यह सामने आया कि दिगंबर पहले से ही निगरानी बदमाश के रूप में चिन्हित है।

इस इनपुट के आधार पर पुलिस ने उस पर नजर रखी और तकनीकी व मानवीय सूचनाओं के माध्यम से दोनों आरोपियों तक पहुंच बनाई।लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने दिगंबर और उसके साथी मुन्ना पैकरा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : प्रधान पाठक, दो शिक्षकों व दो संकुल प्राचार्यों पर बड़ी कार्रवाई, VIDEO वायरल होने पर हुआ एक्शन

सूरजपुर : सूरजपुर जिले के देवीपुर स्थित अंबेडकरपारा के शासकीय माध्यमिक विद्यालय…

CG News : सड़क निर्माण विवाद में SECL अधिकारी पर हमला, ग्रामीणों ने बनाया बंधक, गुलेल से पत्थर मारकर किया घायल

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में सड़क निर्माण को लेकर विवाद हिंसक रूप…

CG Crime : दिल दहला देने वाली घटना, मम्मी – पापा में लड़ाई में रोने लगा दुधमुंहा बच्चा, मां ने जमीन पर पटककर ले ली जान

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना…

CG News : शादी का झांसा देकर कारोबारी ने किया शोषण, युवती ने तालाब में लगायी छलांग, कई बार संबंध बनाकर शादी से मुकरा

सूरजपुर : विश्रामपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेम…

CG News : प्रधान पाठक की कार में मिला मध्यान्ह भोजन का चावल, ग्रामीणों ने लगाये गंभीर आरोप, पुलिस और BEO से की शिकायत

सूरजपुर : सूरजपुर जिले में सरकारी स्कूल के प्रधान पाठक पर मध्यान्ह भोजन के चावल…

1 of 7