Raipur

CG : 400 कर्मचारियों को शहर नहीं छोड़ने का आदेश, 15 अगस्त तक के लिए जारी किया गया निर्देश, जानिये क्या है वजह

रायपुर : पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (PRSU) में नेशनल एसेसमेंट एंड एक्रीडीटेशन काउंसिल (NAAC) के संभावित दौरे को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। विश्वविद्यालय के प्रशासनिक विभाग ने बड़ा फैसला लेते हुए अपने करीब 400 कर्मचारियों को 20 जुलाई से 15 अगस्त के बीच शहर न छोड़ने का आदेश दिया है।

NAAC टीम इस अवधि में कभी भी विश्वविद्यालय का औचक निरीक्षण कर सकती है। दौरे के दौरान टीम विश्वविद्यालय की प्रशासनिक प्रक्रियाओं, दस्तावेजों, शैक्षणिक गतिविधियों और बुनियादी ढांचे का सूक्ष्मता से मूल्यांकन करेगी। विश्वविद्यालय प्रबंधन का कहना है कि इस बार उनका लक्ष्य पहले से बेहतर NAAC ग्रेड हासिल करना है। इसी उद्देश्य से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है और सभी विभागों को अलर्ट मोड में रखा गया है।

PRSU प्रशासन ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को हिदायत दी है कि वे अपने-अपने विभागों की फाइलें, रजिस्टर और रिकॉर्ड पूरी तरह से व्यवस्थित रखें। साथ ही, विश्वविद्यालय की स्वच्छता, समय पालन और तकनीकी प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। NAAC ग्रेड किसी भी शैक्षणिक संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता का प्रतीक होता है, इसलिए इस दौरे को विश्वविद्यालय प्रशासन काफी गंभीरता से ले रहा है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : प्री वेडिंग शूट पर लगा प्रतिबंध, महिला आयोग ने भी किया स्वागत, जानिये समाज ने क्या-क्या लिये हैं फैसले

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विवाह से पहले होने वाले प्री-वेडिंग शूट और उससे जुड़ी…

CG IAS Pramoshan Breaking : नए साल के पहले आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन, मिला प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार, देखें आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ में लंबे इंतज़ार के बाद आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन हुआ है। इस…

CG News : सनी लियोनी नाइट डीजे पार्टी के दूसरे पोस्टर पर बवाल, लड़कियों की फ्री एंट्री को लेकर उठ रहे सवाल

रायपुर : सनी लियोनी के नाम से प्रचारित नाइट डीजे पार्टी एक बार फिर विवादों में…

CG Breaking : DSP कल्पना वर्मा निलंबित, होटल कारोबारी से महंगे गिफ्ट लेना और खुफिया जानकारियां देना पड़ा महंगा

रायपुर : रायपुर के होटल कारोबारी दीपक टंडन और दंतेवाड़ा की DSP कल्पना वर्मा…

CG Crime : दरिंदे टैक्सी ड्राइवर ने 8 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, अपहरण के बाद दिया वारदात को अंजाम

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने मानवता को…

CG Breaking : शिक्षा विभाग ने बदला फैसला, छत्तीसगढ़ में निजी स्कूल खुद कराएंगे पहली से 11वीं तक की परीक्षाएं

रायपुर : छत्तीसगढ़ में निजी स्कूलों के लिए बड़ी राहत की खबर है। स्कूल शिक्षा…

1 of 51