LIFE
छत्तीसगढ

CG News : पटरी पर थककर सो गए थे मजदूर, ट्रेन से कटकर 2 की मौत, 2 गंभीर, मजदूरी करने आए थे दल्लीराजहरा

पटरी पर थककर सो गए थे मजदूर, ट्रेन से कटकर 2 की मौत, 2 गंभीर, मजदूरी करने आए थे दल्लीराजहरा

दल्ली राजहरा : बालोद और दल्ली राजहरा के बीच मंगलवार तडक़े कुसुमकसा के समीप 2 मजदूरों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई, वहीं 2 मजदूर घायल हो गए। अत्यधिक थके होने के कारण दो मजदूर पटरी पर ही सो गए, वहीं दो मजदूर आसपास बैठे थे। वे मजदूरी करने झारखंड से दल्लीराजहरा आए थे।

जानकारी के अनुसार दल्ली राजहरा से मजदूरी करने के बाद देर रात को पैदल कुसुमकसा की ओर जा रहे चार मजदूर पटरी पर अपनी थकान मिटाने बैठ गए। अत्यधिक थके होने के कारण दो मजदूर पटरी पर ही सो गए, वहीं दो मजदूर आसपास बैठे रहे।

9 जून को देर रात्रि के बाद निकले इन चारों मजदूरों को कुसुमकसा पहुंचने में सुबह 4 बज गए। इधर मरोदा से दल्ली राजहरा की ओर आने वाली मालगाड़ी ने सभी चारों मजदूरों को अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

What's your reaction?

Related Posts

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम अलर्ट अब शुरू होगी कंपकंपाने वाली ठंड, तापमान में होगी तेजी से गिरावट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में ठंड ने दस्तक दे दी है और आने वाले दिनों में तापमान में और…

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में लुढ़का पारा, पड़ रही कड़ाके की ठंड, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में ठंड ने दस्तक दे…

1 of 17