Gariyaband

CG News : डांस में प्राइवेट पार्ट दिखाने वाली युवती गिरफ्तार, अपेरा में की थी अश्लील डांस, SDM-पुलिसवाले नपे थे

गरियाबंद : देवभोग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उरमाल में अपेरा (ऑर्केस्ट्रा) कार्यक्रम की आड़ में हुए अश्लील नृत्य के मामले में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में देवभोग पुलिस ने ओडिशा के जाजपुर जिले की रहने वाली डांसर सुचित्रा जेना को उसके निवास ग्राम से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ पुलिस की एक विशेष टीम द्वारा ओडिशा जाकर की गई। जानकारी के अनुसार, ग्राम उरमाल में 8 और 9 जनवरी को आयोजित अपेरा नृत्य-संगीत कार्यक्रम के दौरान खुलेआम अश्लील डांस किया गया था। इस संबंध में स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों की ओर से कड़ी आपत्ति दर्ज कराई गई थी,

जिसके बाद देवभोग थाना में आयोजकों और कलाकारों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि 8 जनवरी को हुए कार्यक्रम में ओडिशा की डांसर सुचित्रा जेना ने आपत्तिजनक नृत्य किया था, जिसके आधार पर उसे मामले में सहआरोपी बनाया गया। देवभोग पुलिस ने सुचित्रा जेना को गिरफ्तार कर ओडिशा के थाना धर्मसाला, जिला जाजपुर में पेश किया, जहां से उसे निजी मुचलका पर रिहा कर दिया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296 तथा 3/5 के तहत कार्रवाई की है। इस दौरान देवभोग पुलिस की टीम ओडिशा में ही मौजूद रही और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि 9 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम में एक अन्य डांसर निशा महाराणा शामिल थी, जिसने कार्यक्रम से पहले सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर लोगों से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की थी। बताया जा रहा है कि 9 जनवरी को हुआ डांस बेहद आपत्तिजनक और शर्मसार करने वाला था। इस कार्यक्रम के दौरान एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, एसडीएम, के भी मंच के पास थिरकते हुए नजर आने की चर्चा ने मामले को और गंभीर बना दिया है। फिलहाल देवभोग पुलिस निशा महाराणा की तलाश में जुटी हुई है और उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आयोजकों ने किन शर्तों और अनुमति के तहत कार्यक्रम आयोजित किया था और क्या नियमों का उल्लंघन जानबूझकर किया गया। गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने पूरे मामले की पुष्टि करते हुए कहा है कि अश्लीलता फैलाने वाले किसी भी कार्यक्रम या व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सामाजिक मर्यादा और कानून व्यवस्था के खिलाफ जाने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस आयोजकों की भूमिका, अनुमति प्रक्रिया और कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा की भी जांच कर रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, आरक्षक के सिर पर टंगिया से मारा, तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला का सनसनीेखेज…

CG Viral Video : बार बालाओं ने कपड़े उतारकर किये अश्लील डांस, SDM और पुलिस जवानों ने जमकर लुटाए पैसे देखे वायरल वीडियो

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के सामने…

CG News : कांग्रेस में ये क्या हो रहा है? मृत व्यक्ति को बना दिया ब्लॉक अध्यक्ष, पार्टी की सूची में नाम देख चौंके लोग

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Rajim Violence News : राजिम हिंसा मामले में आया एक और मोड़, गांव में कर्फ्यू जैसे हालत, चप्पे – चप्पे पर तैनात है पुलिस बल

राजिम : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद ज़िले की धर्मनगरी राजिम के दुधकैयां गांव में…

1 of 4