Gariyaband

CG News : तीन पत्नियाँ, तीन दावे नगर सैनिक की ट्रिपल शादी का रहस्य FIR में दर्ज, आरोपों की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

गरियाबंद/राजीम : जिले में पदस्थ नगर सैनिक गोपीराम मिरी पर गंभीर और चौंकाने वाले आरोपों का मामला सामने आया है। राजीम थाना में दर्ज FIR के अनुसार, गोपीराम ने तीन अलग-अलग महिलाओं से अविवाहित होने का झूठ बोलकर शादी, उनके दहेज का सामान हड़पने और विरोध करने पर मारपीट करने जैसे संगीन अपराध किए हैं।

पीड़िता शुशीला रात्रे, जो खुद तीसरी पत्नी है, ने बताया कि वर्ष 2023 में एक सामाजिक सम्मेलन के दौरान गोपीराम से उसकी मुलाकात हुई। खुद को कुंवारा बताकर उसने शादी कर ली। लेकिन कुछ महीनों बाद खुलासा हुआ कि उसकी दो पत्नियाँ पहले से हैं, जो प्रताड़ना से तंग आकर उसे छोड़कर जा चुकी हैं। शुशीला का आरोप है कि जब उसने सवाल उठाए तो गोपीराम और उसके परिजनों ने उसे जंजीर से बांधकर बेरहमी से पीटा।

इतना ही नहीं, वह अपनी नौकरी का रोब दिखाकर महिलाओं को धमकाता और उनका सामान हड़प लेता था। पीड़िता ने इस पूरे मामले की शिकायत राजीम थाने में दर्ज कराई, जहाँ पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। इसके अलावा, शुशीला रात्रे ने एसपी गरियाबंद से भी न्याय की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपों की गंभीरता को देखते हुए आगे की कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, आरक्षक के सिर पर टंगिया से मारा, तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला का सनसनीेखेज…

CG Viral Video : बार बालाओं ने कपड़े उतारकर किये अश्लील डांस, SDM और पुलिस जवानों ने जमकर लुटाए पैसे देखे वायरल वीडियो

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के सामने…

CG News : कांग्रेस में ये क्या हो रहा है? मृत व्यक्ति को बना दिया ब्लॉक अध्यक्ष, पार्टी की सूची में नाम देख चौंके लोग

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Rajim Violence News : राजिम हिंसा मामले में आया एक और मोड़, गांव में कर्फ्यू जैसे हालत, चप्पे – चप्पे पर तैनात है पुलिस बल

राजिम : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद ज़िले की धर्मनगरी राजिम के दुधकैयां गांव में…

1 of 4