Balrampur

CG NEWS : कुएं में तैरती मिली छात्रा की लाश, परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल

बलरामपुर : जिले के कुसमी थाना क्षेत्र से सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां एक किशोरी की लाश गांव के एक पुराने कुएं में तैरती मिली है। मृतका की पहचान 16 वर्षीय नीलम यादव के रूप में हुई, जो एक स्थानीय स्कूल में पढ़ाई करती थी। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, सुबह ग्रामीणों ने कुएं के पास स्कूल यूनिफॉर्म जैसा कुछ देखा पास जाने पर उनको वहां कुँए में शव दिखा। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

कुसमी थाने की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालने की कार्रवाई की। शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि नीलम पिछले शाम से ही घर से लापता थी लेकिन परिजनों को लगा कि वो पड़ोस में गई होगी। पुलिस फिलहाल इस मामले को आत्महत्या मानकर जांच कर रही है लेकिन अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। नीलम की उम्र और पारिवारिक पृष्ठभूमि को देखते हुए पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों से पूछताछ की जा रही है और स्कूल और सहेलियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि कुछ स्थानीय लोग घटना को संदिग्ध मान रहे हैं और मामले की गहराई से जांच की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि नीलम पढ़ाई में अच्छी थी और व्यवहार में भी सामान्य थी। हादसे से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मां बार-बार बेहोश हो रही है और पिता सदमे में हैं।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : छत्तीसगढ़ में अजीब पंचायत फैसला दुष्कर्म पीड़िता के परिवार पर 12 साल का सामाजिक बहिष्कार

बलरामपुर : जिले के वाड्रफनगर विकासखंड के बसंतपुर थाना क्षेत्र से हैरान करने वाला…

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में नहीं थम रही अंतर्कलह, अब इन दो दिग्गज नेताओं ने दिया पद से इस्तीफा, लगाए ये गंभीर आरोप

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में पिछले कुछ समय से लगातार अंतर्कलह जारी है।…

CG News : महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ाए शिक्षक, पति ने लाइव देखी हरकत, दरवाजे पर ताला जड़कर बुलाई पुलिस

वाड्रफनगर : बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसे…

CG Breaking : …. विधायक के खिलाफ सर्व आदिवासी समाज ने खोला मोर्चा, कलेक्ट्रेट के सामने बैठे धरने पर, की …. ये मांग

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के प्रतापपुर विधानसभा के विधायक शकुंतला पोर्ते के जन्म…

1 of 8