Raigarh

CG News : सेक्स रैकेट पर खुलासा, ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस, एक हफ्ते में पीटा एक्ट के तहत तीसरी बड़ी कार्रवाई, दलाल गिरफ्तार

रायगढ़ : रायगढ़ में देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने सख्ती के साथ कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी कड़ में पुलिस की टीम ने बोईरादादर इलाके में रेड की कार्रवाई की। जहां एक मकान में संचालित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर पुलिस ने एक दलाल और महिला को गिरफ्तार किया है। आपको बता दे पिछले एक सप्ताह के भीतर पीटा एक्ट के तहत पुलिस की ये तीसरी कार्रवाई है। जिससे देह व्यापार के अवैध कारोबारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में एक मकान में बाहर से लड़कियों को बुलाकर ग्राहकों को सप्लाई किया जाता था। मामले की पुख्ता जानकारी मिलने के बाद एसएसपी शशिमोहन सिंह के निर्देश पर सीएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने बोईरादादर निवासी नारायण वैष्णव नामक शख्स के घर एक पुलिस प्वाइंटर को ग्राहक बनाकर भेजा गया। तय इशारा मिलते ही चक्रधरनगर थाना,

साइबर थाना और महिला थाना की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान मकान के अंदर आरोपी नारायण वैष्णव और एक महिला मौजूद मिली। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पैसों का लालच देकर लड़कियों और महिलाओं को बुलाता था। और खुद दलाल की भूमिका निभाते हुए ग्राहकों से संपर्क कर सौदा तय करता था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 हजार रुपए नकद, दो मोबाइल फोन और आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है।

पुलिस मोबाइल फोन की कॉल डिटेल और चैटिंग की जांच कर अन्य संभावित ग्राहकों और नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान की जा रही है।पुलिस ने इस मामले में थाना चक्रधरनगर में अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम की धारा 3, 4, 5 और 7 में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में इस तरह की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

What's your reaction?

Related Posts

छत्तीसगढ़ पुलिस में एक और बड़ा फेरबदल, कई थानों के पुलिसकर्मी इधर से उधर, एक साथ इतने लोगों का तबादला आदेश जारी

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ…

CG Breaking : छत्तीसगढ़ में अब यहां अफीम की खेती का भंडाफोड़, तरबूज – ककड़ी की आड़ में चल रहा था नशे का खेल

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से नशे के अवैध कारोबार को लेकर एक चौंकाने वाला…

CG Breaking : डेम में हाथी शावक की डूबने से मृत्यु जानकारी मिलते ही वन विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ….

रायगढ़ : धरमजयगढ़ वनमंडल के छाल परिक्षेत्र अंतर्गत सिंघीझाप स्थित घोघरा डेम में…

CG Crime : धान के पैसों का विवाद बना किडनैपिंग कांड, युवक को उठाकर झारखंड ले गए आरोपी, 24 घंटे में पुलिस ने छुड़ाया

रायगढ़ : जिले में धान खरीदी-बिक्री के पैसों को लेकर शुरू हुआ विवाद अचानक अपहरण…

1 of 9