जांजगीर-चांपा : बलौदा थाना क्षेत्र में बाउंड्री निर्माण को लेकर हुए बलवा और मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 05 महिलाओं सहित कुल 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़िता अंजू कुमारी कुर्रे, निवासी करहीडीह ने 21 जुलाई 2025 को थाना बलौदा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार गांव के ही धर्मेंद्र कुर्रे, जितेंद्र कुर्रे, जागेश्वरी कुर्रे, मोगरा कुर्रे, सुमन कुर्रे, पूनम कुर्रे और राजेश्वरी कुर्रे ने एक राय होकर बाउंड्री बनाने की बात को लेकर पीड़िता, उसके पति करन कुर्रे और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गाली-गलौज की और हाथ-मुक्का, लाठी व ब्लेड से मारपीट की। मामले में थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 292/25 के तहत धारा 119(2), 296, 351(2), 115(2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय, आईपीएस के निर्देशन में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
- Home
- Janjgir - Champa
- CG News : बाउंड्री विवाद में बलवा और मारपीट, 5 महिलाओं समेत 7 आरोपी गिरफ्तार
CG News : बाउंड्री विवाद में बलवा और मारपीट, 5 महिलाओं समेत 7 आरोपी गिरफ्तार
Related Posts
CG Crime : कलयुगी पिता ने की डेढ़ साल के मासूम की हत्या, पढ़िए रूह कंपा देने वाली खबर
जांजगीर चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई…
CG Road Accident : स्कूली बच्चों से भरी वैन पलटी, मैडम समेत 15 बच्चे घायल
जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां स्कूली बच्चों…
CG Road Accident : रफ्तार का कहर 12 बेजुबान गायों को हाईवा ने कुचला, की मौत ग्रामीणों में भारी आक्रोश
जांजगीर : छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में देर रात एक खौफनाक हादसा सामने आया है,…
CG Crime : दिनदहाड़े 2.50 लाख रूपये की लूट, बैंक से रकम निकाल घर लौट रहे ग्रामीण को लुटेरों ने बनाया निशाना, आरोपियों का CCTV फुटेज आया सामने
जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले में आज दोपहर दिनदहाड़े ढाई लाख रूपये की लूट…
CG News : फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र से 1 लाख की ठगी, पंचायत सचिव समेत दो पर FIR
जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक…
CG Breaking : ACB का डबल एक्शन, बिजली विभाग के तीन अधिकारी- कर्मचारी व पंचायत विभाग का लेखापाल गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा : भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई…
CG Breaking : प्रभारी के गैर मौजूदगी मे अमोदा धान मंडी में खुलेआम अवैध वसूली
जांजगीर - चांपा : जिले के अमोदा गांव स्थित धान मंडी में प्रभारी की गैरमौजूदगी…
CG Crime : 21 वर्षीय युवती की हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने किया जोरदार प्रदर्शन, आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग
जांजगीर-चांपा : जिले से एक बार फिर दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। 21…
CG : किसी और से पेपर लिखवा कर छत्तीसगढ़ बोर्ड की टॉपर बन गई थी ये युवती, 18 साल बाद अब मिली सजा, ऐसे हुआ था नकल प्रकरण का खुलासा
जांजगीर : छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षा के लिए चर्चित पोराबाई नकल प्रकरण मामले में…
CG News : तहसील कार्यालय में ACB की बड़ी कार्रवाई, 35 हजार रुपये रिश्वत लेते अतिरिक्त तहसीलदार और पटवारी गिरफ्तार
जांजगीर - चांपा : पामगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है। तहसील कार्यालय में पदस्थ…






















