Raipur

CG News : आठ दिन बाद मिली मासूम अंशिका, रायपुर रेलवे स्टेशन से हुई थी गायब जाने कहा मिली

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के रायपुर रेलवे स्टेशन के सामने से लापता हुई 2 साल की मासूम अंशिका आठ दिन बाद अपने माता पिता के पास सुरक्षित पहुँच गई है। आपको बता दें 21 नवंबर के दिन बच्ची को एक संदिग्ध महिला गोद में लेकर जाती हुई CCTV में जरूर दिखी, लेकिन उसका चेहरा साफ नहीं दिखने से पुलिस की तलाश मुश्किल होती जा रही थी। लेकिन आज बच्ची को उनके माता-पिता को सुपुर्द कर दिया गया है।

जाने क्या है पूरा मामला

घटना 21 नवंबर की है। डोंगरगढ़ के रहने वाले प्रशांत भट्ट अपनी दो साल की बेटी अंशिका को लेकर रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। परिजनों के मुताबिक, प्रशांत अपनी पत्नी से झगड़कर घर से निकला था और उस समय वह नशे की हालत में था। रेलवे स्टेशन के बाहर वह इधर-उधर भटक रहा था। इसी दौरान बच्ची अचानक गायब हो गई। CCTV फुटेज में एक महिला बच्ची को उठा कर ले जाती दिखती है, लेकिन निर्माण कार्य के चलते कई कैमरे बंद थे या हटाए गए थे, जिससे पुलिस को महत्वपूर्ण फुटेज नहीं मिल पायी थी।

वही उसके बाद जानकारी प्राप्त हुई की 23 नवंबर को महिला बच्ची को बिलासपुर रेलवे स्टेशन में छोड़कर चली गई थी। जिसे आरपीएफ पुलिस ने चाइल्ड हेल्पलाइन को सुपुर्द कर दिया था। जिसे पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि बच्ची के माता-पिता का पता चल गया है या वही बच्ची है जो रायपुर स्टेशन से 21 नवंबर को गायब हुई थी जिस पर आज उसके माता-पिता को यह बच्चे सुपुर्द कर दिया गया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : प्री वेडिंग शूट पर लगा प्रतिबंध, महिला आयोग ने भी किया स्वागत, जानिये समाज ने क्या-क्या लिये हैं फैसले

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विवाह से पहले होने वाले प्री-वेडिंग शूट और उससे जुड़ी…

CG Crime : दरिंदे टैक्सी ड्राइवर ने 8 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, अपहरण के बाद दिया वारदात को अंजाम

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने मानवता को…

CG News : सनी लियोनी नाइट डीजे पार्टी के दूसरे पोस्टर पर बवाल, लड़कियों की फ्री एंट्री को लेकर उठ रहे सवाल

रायपुर : सनी लियोनी के नाम से प्रचारित नाइट डीजे पार्टी एक बार फिर विवादों में…

CG Breaking : शिक्षा विभाग ने बदला फैसला, छत्तीसगढ़ में निजी स्कूल खुद कराएंगे पहली से 11वीं तक की परीक्षाएं

रायपुर : छत्तीसगढ़ में निजी स्कूलों के लिए बड़ी राहत की खबर है। स्कूल शिक्षा…

1 of 47