Kanker

CG News : ‘किसी को बताया तो मार दूंगा…,’ पानी पीने के बहाने घर में घुसा दरिंदा, फिर कमरे में खींचकर पार की हैवानियत की सारी हदें

कांकेर : पखांजूर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर मामले में 52 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह मामला पखांजूर थाना क्षेत्र के ग्राम यशवंत नगर का है।

घर में घुसकर किया शर्मनाक कृत्य

आरोपी 17 जनवरी को पानी पीने के बहाने नाबालिग के घर पहुंचा था। इसके बाद वह जबरदस्ती बच्ची को कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी ने नाबालिग को किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। घटना सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। आरोपी लगातार फरार चल रहा था।

सलाखों के पीछे भेजा गया

26 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी ग्राम यशवंत नगर में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : स्वास्थ्य केंद्र में हंगामा – युवक का महिला डॉक्टर सहित स्टाफ पर अभद्र व्यवहार, वीडियो वायरल

कांकेर : नरहरपुर थानाक्षेत्र के अमोड़ा स्वास्थ्य केंद्र में एक युवक द्वारा महिला…

1 of 5