Janjgir - Champa

CG News : डायरिया का कहर, 20 से ज्यादा लोग पीड़ित, 3 की मौत, दूषित पानी पीने पर संदेह

जांजगीर चांपा : जिले के अकलतरा विकासखंड के अकलतरी गांव में डायरिया का प्रकोप तेजी से फैल रहा है, जिसने ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी है। अब तक 20 से अधिक लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं, जबकि पिछले एक सप्ताह में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गांव में तत्काल स्वास्थ्य शिविर लगाकर पीड़ितों का प्राथमिक उपचार शुरू किया है।

स्वास्थ्य विभाग और लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी (पीएचई) विभाग की टीमें डायरिया के कारणों का पता लगाने में जुट गई हैं। प्रारंभिक जांच में दूषित पानी को इस प्रकोप का प्रमुख कारण माना जा रहा है। गांव के पानी के स्रोतों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। प्रशासन ने एहतियातन ग्रामीणों को उबला हुआ पानी पीने और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी है।

स्वास्थ्य विभाग का त्वरित एक्शन-

डायरिया की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग ने गांव में मेडिकल कैंप स्थापित किया, जहां पीड़ितों का इलाज किया जा रहा है। घर-घर जाकर ओआरएस (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन) के पैकेट और आवश्यक दवाइयां वितरित की गई हैं। गंभीर हालत वाले मरीजों को अकलतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां एक मरीज का इलाज चल रहा है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Road Accident : भीषण सड़क हादसा, तीन ट्रेलरों की टक्कर के बाद लगी आग, एक चालक जिंदा जला, एक अन्य की हालत गंभीर

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले में आज रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो…

CG Breaking : मास्टरमाइंड ने की पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, 8 गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले में बीते दो दिनों से दहशत फैलाने वाले बदमाशों…

CG News : शिक्षकों की कथित प्रताड़ना से छात्र की आत्महत्या, सड़क पर उतरे ग्रामीण, 4 पन्नों का सुसाइड नोट

जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक बेहद संवेदनशील और झकझोर…

CG Viral Video : धान टोकन नहीं कटने से किसान ने टावर पर चढ़कर किया विरोध, गांव में मचा हड़कंप वीडियो हुआ वायरल

जांजगीर-चांपा : नवागढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कसौंदी में उस समय हड़कंप मच गया, जब…

1 of 9