Korba

CG News : कोरबा में एक और किसान ने पीया कीटनाशक, तहसील कार्यालय के सामने की आत्महत्या की कोशिश … मचा हड़कंप

कोरबा : कोरबा जिले में आज एक और किसान ने आत्महत्या की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि पीड़ित किसान ने हरदीबाजार तहसील कार्यालय के पास कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिसके बाद आनन फानन में उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए है। आपको बता दे एक दिन पहले भी इसी क्षेत्र के एक किसान ने धान का टोकन नही कटने से परेशान होकर कीटनाशक का सेवन कर लिया था।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला हरदीबाजार पुलिस थाना क्षेत्र का है। यहां के ग्राम झाँझ में 60 वर्षीय बैसाखू गोंड का परिवार निवास करता है। आज दोपहर बैसाखू गोंड ने हरदीबाजार तहसील कार्यालय पहुंचा था। कुछ देर बाद किसान ने तहसील कार्यालय के बाहर आकर कीटनाशक का सेवन कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया। आनन फानन में किसान को हरदीबाजार स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है। वहीं किसान के इस आत्मघाती कदम का कारण धान बिक्री में आ रही समस्या बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पीड़ित किसान बैसाखू गोंड ने धान की फसल लगायी थी। लेकिन गिरदावरी में रकबा कम दर्ज करने के साथ ही अन्य त्रुटि की गयी। जिससे किसान को धान बेचने में समस्या का सामना करना पड़ रहा था। जिससे परेशान होकर किसान ने ये आत्मघाती कमद उठा लिया।

वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी हरदीबाजार स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। आपको बता दे एक दिन पहले ही हरदीबाजार तहसील के ग्राम कोरबी निवासी एक आदिवासी किसान ने टोकन नही कटने से परेशान होकर कीटनाशक का सेवन कर लिया था। इस घटना के बाद कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत ने किसान के गिरदावरी में गड़बड़ी की सुधार में लेटलतीफी करने वाले पटवारी को सस्पेंड कर दिया था। इसके साथ ही तहसीलदार और समिति प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया है।

What's your reaction?

Related Posts

कोरबा SP ने सब इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड, महिला से छेड़छाड़ की शिकायत पर लिया एक्शन, थाने में दर्द हुई FIR

कोरबा : कोरबा SP ने कटघोरा थाने में पदस्थ एक सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया…

Korba Breaking : भीषण सड़क हादसा बारात पहुंचने से पहले ही बिछ गईं लाशें, कार पलटने से दो युवकों की दर्दनाक मौत

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा-चांपा भारतमाला मुख्य मार्ग पर बीती रात एक रूह कंपा…

Korba : विधायक मद की सड़क में ही कर दिया लाखों का घोटाला, सड़क बनाये बगैर ही 90 फीसदी पेमेंट का कर दिया भुगतान

कोरबा : कोरबा जिले में विधायक मद से बनने वाले सड़क में लाखों रूपये के घोटाले का…

1 of 17