Raigarh

CG News : 12वीं बोर्ड की थी परीक्षा, छत पर परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा की हुई मौत

रायगढ़ : एक दर्दनाक हादसे ने  हर किसी को शोक में डुबो दिया। 12वीं कक्षा की छात्रा अनन्या सर्वे की छत से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना ऐसे दिन हुई, जब छात्रा का बोर्ड परीक्षा का पहला पेपर था। हादसे की खबर से परिवार, पड़ोस और कॉलेज परिसर में गहरा दुख व्याप्त है। जानकारी के अनुसार, अनन्या सर्वे अपने परिवार के साथ रायगढ़ मेडिकल कॉलेज के आवासीय परिसर में रहती थी। परिवार टाइप-6 क्वार्टर की तीसरी मंजिल में निवास करता था।

बुधवार सुबह करीब 6 बजे अनन्या रोज की तरह छत पर बैठकर पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह छत से नीचे गिर गई। हादसे के तुरंत बाद परिजन और आसपास मौजूद लोग गंभीर रूप से घायल छात्रा को अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उसे बचाने की हर संभव कोशिश की, लेकिन चोटें अत्यधिक गंभीर होने के कारण इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। यह खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

बताया जा रहा है कि अनन्या का बुधवार को 12वीं बोर्ड परीक्षा का पहला पेपर था। परीक्षा के दिन ही इस तरह की घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया। परिजनों और परिचितों के अनुसार, अनन्या पढ़ाई में मेधावी और शांत स्वभाव की छात्रा थी। उसके असामयिक निधन से परिचितों में गहरा शोक है। मृत छात्रा के पिता राजेश सर्वे रायगढ़ मेडिकल कॉलेज की स्थापना शाखा में कर्मचारी हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मेडिकल कॉलेज परिसर में भी शोक का माहौल बन गया।

सहकर्मियों और स्थानीय लोगों ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव को गनियारी, बिलासपुर लेकर रवाना हुए।

What's your reaction?

Related Posts

छत्तीसगढ़ पुलिस में एक और बड़ा फेरबदल, कई थानों के पुलिसकर्मी इधर से उधर, एक साथ इतने लोगों का तबादला आदेश जारी

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ…

CG Breaking : छत्तीसगढ़ में अब यहां अफीम की खेती का भंडाफोड़, तरबूज – ककड़ी की आड़ में चल रहा था नशे का खेल

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से नशे के अवैध कारोबार को लेकर एक चौंकाने वाला…

CG News : शिक्षक से 23 लाख की ठगी CBI अफसर बनकर किया कॉल, बैंक खाते में गड़बड़ी की जांच कहकर कर लिया डिजिटल अरेस्ट

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर ठगी करने वाले…

1 of 7