Kanker

CG : जिले में एक बार फिर दो गाँवों के परिवारों ने की घर वापसी, हिंदू रीति – रिवाज से पूजा – पाठ कर ईसाई छोड़ अपनाया सनातन धर्म

भानुप्रतापपुर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में धर्मांतरण विवाद के बाद घर वापसी का सिलसिला लगातार जारी है। यहां धर्म परिवर्तन कर चुके आमाबेड़ा के दो गांवों के लोगों ने मूल धर्म में वापसी कर ली। भरीटोला और पुफगांव के 5 परिवारों ने ईसाई धर्म छोड़कर शीतला मंदिर पहुंचकर हिंदू रीति-रिवाज से पूजा-पाठ कर घर वापसी की। हिंदू समाज के लोगों ने इन सभी का स्वागत किया।

बता दें कि आमाबेड़ा क्षेत्र के चिखली गांव के रहने वाले कुछ लोगों ने हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपना लिया था। लंबे समय तक ईसाई धर्म में रहने के बाद गांव के पांच परिवारों ने एक बार फिर हिंदू धर्म में वापसी का फैसला किया। समाज के प्रमुखों की मौजूदगी में इन लोगों ने शीतला मंदिर पहुंचकर हिंदू रीति-रिवाज से पूजा-पाठ कर घर वापसी की।

दो दिनों पहले भी हुई थी घर वापसी


आपको बता दें कि दो दिन पहले भी भानुप्रतापपुर में ही धर्म परिवर्तन कर चुके 19 लोगों ने हिंदू धर्म में वापसी की थी। हिंदू रीति-रिवाज से पूजा-पाठ कर इन्होंने घर वापसी की थी, वहीं हिंदू समाज के लोगों ने इन सभी का स्वागत किया।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : ग्राम सभा की बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की जमकर पिटाई, पुलिस ने दर्ज की शिकायत जाने क्या है पूरा मामला

कांकेर : छत्तीसगढ़ के बांदे थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है,…

CG News : स्वास्थ्य केंद्र में हंगामा – युवक का महिला डॉक्टर सहित स्टाफ पर अभद्र व्यवहार, वीडियो वायरल

कांकेर : नरहरपुर थानाक्षेत्र के अमोड़ा स्वास्थ्य केंद्र में एक युवक द्वारा महिला…

1 of 5