Job - Nokari

CG : सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, 37 पदों पर होगी भर्ती, ट्रेसर पदों पर भर्ती के लिए व्यापम ने जारी किया नोटिफिकेशन

रायपुर : छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के तहत अनुरेखक (ट्रेसर) के 37 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 1 अक्टूबर 2025 शाम 5:00 बजे तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन की अंतिम तिथि: 1 अक्टूबर 2025

त्रुटि सुधार की तिथि: 2 से 4 अक्टूबर 2025

प्रवेश पत्र जारी: 17 अक्टूबर 2025

परीक्षा तिथि: 26 अक्टूबर 2025 (रविवार)

परीक्षा समय: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक

परीक्षा केंद्र: रायपुर और बिलासपुर

व्यापम के अनुसार, परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड में किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के स्थानीय अभ्यर्थियों की अनुपस्थिति की स्थिति में नियमानुसार परीक्षा शुल्क वापस किया जाएगा। आवेदन और विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

What's your reaction?

Related Posts

Sarkari Nokari : नौकरी का शानदार मौका, असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल इतने पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द करें अप्लाई

नई दिल्ली : सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका हो सकता है।…

1 of 5