अपराध

CG Crime : छत्तीसगढ़ में तीन रेप केस, घर में घुसकर महिला का रेप, इधर नाबालिग और बच्ची बनीं हवस का शिकार

बिलासपुर/बलरामपुर/केशकाल : बिलासपुर में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घर से शौच के लिए निकली पीड़िता को गांव के ही युवक ने अपनी हवस का शिकार बनाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरी घटना बलरामपुर से सामने आयी है जहां महिला के घर में घुसकर रेप किया गया है। पहला मामला बिलासपुर के मस्तूरी थाना क्षेत्र का है। जहां 13 वर्षीय पीड़िता स्कूल से लौटने के बाद देर शाम शौच के लिए घर से बाहर निकली थी।

तभी पीड़िता को अकेले पाकर गांव के ही युवक राजू मरकाम की नीयत खराब हो गई और उसने पीड़िता को अपने हवस का शिकार बना लिया। दुष्कर्म के बाद आरोपी राजू मरकाम पीड़िता को छोड़कर फरार हो गया। इधर पीड़िता ने परिजनों को अपनी आप बीती बताई। परिजनों ने मामले की शिकायत थाने में की। पुलिस ने तत्काल मामले में पातासाजी करते हुए आरोपी राजू मरकाम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

घर में घुसकर महिला का रेप

वहीं बलरामपुर जिले के चांदो पुलिस की टीम ने घर में घुसकर महिला से बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पति के बाहर काम करने जाने के कारण महिला घर में अकेली रहती थी। आरोपी ने इसी का फायदा उठाकर बीती रात घर में घुसकर महिला के साथ जबरदस्ती बलात्कार किया। वहीं जान से मारने की धमकी भी दिया था। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की टीम ने बताया कि आरोपी का नाम राजेश है और वह आदतन आरोपी है।

महिला घर में अकेली रहती थी और आरोपी ने इसी का फायदा उठाकर उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी ने महिला के साथ मारपीट भी किया है और जान से मारने की धमकी देकर बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है।

6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म

इधर कोंडागांव जिले में इन दिनों नाबालिग बच्चों से सम्बंधित अपराधों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। एक बार फिर केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत मानवता को शर्मसार करने वाली घटना प्रकाश में आई है। जहां कुरकुरे खिलाने का लालच देकर एक नाबालिग लड़के ने 6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया है। मामले में पीड़िता के परिजनों की रिपोर्ट पर केशकाल पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध करते हुए आरोपी नाबालिग लड़के को पकड़ा, जिसे बाल न्यायालय में पेश कर बाल संप्रेक्षण गृह जगदलपुर भेज दिया गया है।

दरअसल 24 सितम्बर को पीड़िता के पेट में अचानक दर्द उठने लगा था। घरवालों ने उसे उपचार हेतु केशकाल अस्पताल लाया। जहां डॉक्टरों के द्वारा प्राथमिक उपचार के दौरान पीड़िता से पूछताछ करने पर उसके साथ दुष्कर्म होने का खुलासा हुआ। डॉक्टरों ने तत्काल केशकाल पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने भी संवेदनशीलता दिखाते हुए पीड़िता के परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर सुसंगत धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। और तत्काल एक टीम बनाकर आरोपी की पतासाजी शुरू की गई।

चूंकि आरोपी भी नाबालिग बालक था, ऐसे में उसे निरुद्ध करते हुए बाल न्यायालय कोंडागांव में पेश किया गया, न्यायालय के आदेश पर उसे बाल संप्रेक्षण गृह जगदलपुर भेज दिया गया है।

What's your reaction?

Related Posts

पालतू मुर्गी के साथ हवस मिटा रहा था 45 साल का शख्स, पड़ोसी के बेटे से भी करवाता था ये काम, वायरल हुआ वीडियो ….

मुंबई : महाराष्ट्र पुलिस ने मुंबई के बोरीवली इलाके में 45 वर्षीय एक व्यक्ति को…

Gangraped : बुआ ने कराया अपनी नाबालिग भतीजी का रेप! प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश, चार आरोपी गिरफ्तार

रीवा : चोरहटा थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में…