Janjgir - Champa

CG Crime : लाखों रूपए के गबन मामले में तत्कालीन महिला सरपंच गिरफ्तार, एक दिन पहले पंचायत सचिव को किया था अरेस्ट…

जांजगीर-चाम्पा। जिले की अकलतरा पुलिस ने ग्राम पंचायत कोटमीसोनार में 25 लाख रुपये से अधिक के गबन के मामले में तत्कालीन महिला सरपंच रामिन बाई नेताम को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इससे एक दिन पहले इसी मामले में तत्कालीन पंचायत सचिव इलाही मोहम्मद कुरैशी को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

पुलिस के अनुसार, ग्राम पंचायत कोटमीसोनार में वित्तीय वर्ष 2022-23 और 2023-24 के दौरान 15वें वित्त योजना के तहत भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने के बाद एक जांच टीम गठित की गई थी। जांच में 25 लाख 13 हजार 528 रुपये के गबन का खुलासा हुआ। इसके आधार पर अकलतरा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

पुलिस ने पहले पंचायत सचिव इलाही मोहम्मद कुरैशी को गिरफ्तार किया और अब फरार चल रही तत्कालीन सरपंच रामिन बाई नेताम को भी हिरासत में लेकर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख को दर्शाती है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि अन्य संलिप्त व्यक्तियों का पता लगाया जा सके।

What's your reaction?

Related Posts

CG Road Accident : भीषण सड़क हादसा, तीन ट्रेलरों की टक्कर के बाद लगी आग, एक चालक जिंदा जला, एक अन्य की हालत गंभीर

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले में आज रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो…

CG Breaking : मास्टरमाइंड ने की पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, 8 गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले में बीते दो दिनों से दहशत फैलाने वाले बदमाशों…

CG News : शिक्षकों की कथित प्रताड़ना से छात्र की आत्महत्या, सड़क पर उतरे ग्रामीण, 4 पन्नों का सुसाइड नोट

जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक बेहद संवेदनशील और झकझोर…

CG Viral Video : धान टोकन नहीं कटने से किसान ने टावर पर चढ़कर किया विरोध, गांव में मचा हड़कंप वीडियो हुआ वायरल

जांजगीर-चांपा : नवागढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कसौंदी में उस समय हड़कंप मच गया, जब…

1 of 9