Balrampur

CG Crime : 16 साल पहले पत्नी को आपत्तिजनक हाल में देखा था, 2009 की घटना का पति ने 2025 में लिया बदला

बलरामपुर : राजपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां 75 वर्षीय बुजुर्ग पति ने अपनी ही पत्नी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी पिछले 16 साल से एक पुरानी घटना को लेकर अपनी पत्नी के प्रति मन में रंजिश पाले हुए था, जिसे लेकर उसने इस घटना को अंजाम दे दिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी खनिज विभाग का रिटायर्ड सर्वेयर है। बीते दिनों उसने पत्नी के साथ बहस के बाद गुस्से में कुल्हाड़ी उठाई और पत्नी के कान के नीचे वाले हिस्से पर जोरदार वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और लोग विश्वास ही नहीं कर पाए कि इतना वृद्ध व्यक्ति इतनी क्रूर वारदात कर सकता है।

क्या था 15 साल पुराना विवाद?

जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला वर्ष 2009 की एक घटना से जुड़ा है। उस समय आरोपी के साथ खनिज विभाग का एक चालक उसके घर आया हुआ था। उसी रात आरोपी ने कथित रूप से चालक को अपनी पत्नी के साथ एक ही कमरे में सोया हुआ देखा। इस घटना के बाद से उसके मन में शक और गुस्सा बैठ गया था, जिसे वह वर्षों तक भीतर ही भीतर दबाए हुए था।

परिवार और पड़ोसियों का कहना है कि इस घटना के बाद पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे, लेकिन किसी ने भी नहीं सोचा था कि यह विवाद एक दिन जानलेवा साबित होगा। बीते दिनों हुए छोटे से विवाद के दौरान आरोपी का गुस्सा अचानक भड़क उठा और उसने 15 साल पहले की उसी घटना की खुन्नस में पत्नी की हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

घटना की सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में यदि कोई और तथ्य सामने आते हैं तो तर्कसंगत धाराएं जोड़ी जाएंगी।

इस घटना ने पूरे क्षेत्र में दहशत और हैरानी का माहौल पैदा कर दिया है, क्योंकि 75 साल के वृद्ध व्यक्ति द्वारा की गई यह निर्मम हत्या समाज के लिए एक चौंकाने वाली मिसाल है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : छत्तीसगढ़ में …. पार्टी को लगा बड़ा झटका, अचानक 15 नेताओं ने थामा भाजपा का दामन, सियासी गलियारों में मची हलचल

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के वाड्रफनगर में राजनीतिक गलियारे में बड़ा बदलाव देखने को…

1 of 7