Balrampur

CG Crime : जंगल में मिला बुजुर्ग का गर्दन कटा हुआ शव, फैली सनसनी, कुल्हाड़ी बरामद

बलरामपुर-रामानुजगंज : जिले के रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कलिकापुर में 65 वर्षीय बुजुर्ग की निर्मम हत्या कर दी गई। बुजुर्ग का आधा गर्दन कटा हुआ शव घर से करीब 2 किलोमीटर दूर जंगल में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बुजुर्ग गुरुवार को मवेशियों को चराने जंगल की ओर गया था, लेकिन शाम को वह घर नहीं लौटा था। गुरुवार की रात शव मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस अज्ञात के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कलिकापुर निवासी देवशरण यादव 65 वर्ष गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे भैंस चराने जंगल की ओर गया था। शाम होने पर जब घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरु की। परिजन ने भैंस को जंगल से लाया, लेकिन देवशरण यादव का कोई सुराग नहीं मिला। इसके रात करीब 8 बजे दोबारा खोजबीन के दौरान जंगल में उसका गर्दन कटा हुआ शव पड़ा मिला।

घटना की सूचना मिलते ही रामचंद्रपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की एवं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रामचंद्रपुर थाना प्रभारी मनोज नवरंगी ने बताया कि मामला में मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत होता है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल की जांच की। घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है। परिजन एवं ग्रामीण जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

पुलिस बोली- जल्द करेंगे खुलासा

पुलिस का कहना है कि जांच करने के बाद जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा। घटना स्थल से लगभग 20 मीटर की दूरी पर खून से सनी कुल्हाड़ी और चावल बरामद किए गए। इन साक्ष्यों के आधार पर तंत्र मंत्र या जमीन विवाद अथवा रंजिश जैसे संभावना के संबंध में भी जांच की जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : छत्तीसगढ़ में …. पार्टी को लगा बड़ा झटका, अचानक 15 नेताओं ने थामा भाजपा का दामन, सियासी गलियारों में मची हलचल

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के वाड्रफनगर में राजनीतिक गलियारे में बड़ा बदलाव देखने को…

CG News : हंसपुर पिटाई कांड में नया मोड़, शव लेने के बाद परिजनों का यू-टर्न, शव छोड़ राजनीतिक दल के साथ धरने पर बैठे

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के करोंधा थाना क्षेत्र स्थित हंसपुर गांव…

1 of 7