Durg

CG Crime News : अंडरब्रिज के पास बोरी में मिला अज्ञात महिला का शव जांच में जुटी पुलिस हत्या कर शव को छिपाने का

दुर्ग : दुर्ग जिले के किचन्द्रा मौर्य अंडरब्रिज के पास उस समय सनसनी फैल गई जब नाली में बोरी में बंद अज्ञात महिला का शव मिला। बोरी के बाहर दिखाई पड़े महिला के हाथ को देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सुपेला थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। प्राथमिक अनुमान के अनुसार मामला हत्या कर शव को छिपाने का लग रहा है, हालांकि पुलिस सभी संभावित कोणों से जांच में जुटी है। महिला की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। सुपेला पुलिस ने कहा है कि जांच जारी है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन उग्र, ‘मटका फोड़’ आंदोलन में भाजपा नेता घायल, कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा

दुर्ग/भिलाई :4 नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा…

CG: अपराधियों के हौसले बुलंद, 24 घंटे के अंदर 2 युवकों की हत्या, कहीं टंगिए से वार तो कहीं पत्थर से कुचला सिर

दुर्ग:- जिले में एक ही दिन के भीतर दो अलग-अलग जगहों पर दो हत्या की वारदात हुई…

1 of 17