Gariyaband

CG Crime News : 4 साल की बच्ची से अनाचार की आशंका, ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा आरोपी

गरियाबंद : छुरा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ 4 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ अनाचार की आशंका के चलते पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। घटना के बाद पूरे गांव में ग़ुस्सा और दहशत का माहौल है। घटना आज दोपहर की बताई जा रही है, जब बच्ची अचानक घर से लापता हो गई। परिजनों ने मोहल्ले और आसपास के क्षेत्रों में तलाश की, लेकिन बच्ची का कोई पता नहीं चला।

इस बीच गांव में देवउठनी एकादशी पर पूजा करने गए कुछ युवकों ने खेत के पास एक संदिग्ध युवक को बच्ची के साथ देखा। युवकों को देखते ही आरोपी भाग निकला, जबकि बच्ची रोती हुई और खराब हालत में मिली। ग्रामीणों ने तुरंत बच्ची को परिजनों को सौंप दिया। शाम को जैसे ही वह संदिग्ध युवक गांव लौटा, आक्रोशित ग्रामीणों ने उसे घेरकर पकड़ लिया और सुरक्षा के लिए रस्सी से बांध दिया।

घटना की सूचना तुरंत छुरा पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया और गंभीरता से पूछताछ शुरू कर दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह व्यक्ति लंबे समय से मानसिक बीमारी का बहाना बनाकर नाबालिग बच्चियों को परेशान करता रहा है। इस घटना ने गांव में सनसनी फैला दी है, और लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, आरक्षक के सिर पर टंगिया से मारा, तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला का सनसनीेखेज…

CG Viral Video : बार बालाओं ने कपड़े उतारकर किये अश्लील डांस, SDM और पुलिस जवानों ने जमकर लुटाए पैसे देखे वायरल वीडियो

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के सामने…

CG News : कांग्रेस में ये क्या हो रहा है? मृत व्यक्ति को बना दिया ब्लॉक अध्यक्ष, पार्टी की सूची में नाम देख चौंके लोग

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Rajim Violence News : राजिम हिंसा मामले में आया एक और मोड़, गांव में कर्फ्यू जैसे हालत, चप्पे – चप्पे पर तैनात है पुलिस बल

राजिम : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद ज़िले की धर्मनगरी राजिम के दुधकैयां गांव में…

1 of 4