Mungeli

CG News : शिक्षा विभाग के पूर्व अफसर की हत्या, आठ दिनों से थे लापता, लावारिस बाइक ने दिया क्लू …

मुंगेली : छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक रिटायर्ड शिक्षा अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई है। 62 वर्षीय दामोदर सिंह राजपूत, जो हाल ही में शिक्षा विभाग में वरिष्ठ लेखा परीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे, पिछले आठ दिनों से लापता थे। अब उनका शव कवर्धा जिले के पंडरिया क्षेत्र के एक जंगल में बरामद हुआ है, जिससे मामले ने गंभीर मोड़ ले लिया है।

21 मार्च से थे लापता

जानकारी के अनुसार, दामोदर सिंह राजपूत 21 मार्च की सुबह करीब 10 बजे अपने गांव झाफल जाने के लिए घर से निकले थे। उस समय नवरात्रि का पर्व चल रहा था। इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर खोजबीन की, लेकिन जब कोई जानकारी नहीं मिली तो उन्होंने लालपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

लावारिस मिली मोटरसाइकिल, बढ़ा संदेह

गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इसी दौरान दामोदर सिंह की मोटरसाइकिल लावारिस हालत में मिली, जिसमें उनका बैग भी टंगा हुआ था। इस घटना के बाद पुलिस को किसी अनहोनी की आशंका हुई और जांच का दायरा बढ़ा दिया गया।

कवर्धा के जंगल में मिला शव

तलाश के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कवर्धा जिले के पंडरिया क्षेत्र के जंगल में एक अज्ञात शव पड़ा हुआ है। जब पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान कराई गई, तो वह दामोदर सिंह राजपूत का निकला। शव मिलने के बाद परिजनों में शोक और आक्रोश का माहौल है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : मुझे तुम्हारे साथ सेक्स करना है …. घर में घुसकर सरपंच ने पकड़ लिया महिला को और करने लगा …. ऐसी हरकत

मुंगेली : छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक महिला से छेड़खानी के मामले में पुलिस…

1 of 2