Sarguja

CG Crime News : घर के अंदर मिला दंपत्ति का शव, सिर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका से क्षेत्र में सनसनी जांच मे जुटी पुलिस

अंबिकापुर : सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्हरता में गुरुवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक घर के अंदर पति-पत्नी का शव खून से लथपथ हालत में मिला। मृतक दंपत्ति की पहचान पति रीमा और पत्नी उर्मिला के रूप में की गई है। दोनों के सिर पर गहरे चोट के निशान हैं, जिससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि दोनों की बेरहमी से हत्या की गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह जब घर के दरवाजे देर तक नहीं खुले, तो पड़ोसियों को शक हुआ।

उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद ग्राम सरपंच को सूचना दी गई। सरपंच मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को खबर दी। कुछ ही देर में दरिमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घर का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां दोनों का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। घटना स्थल को देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि अपराधी दंपत्ति को जान से मारने के इरादे से घर में घुसे थे। घर में सामान भी बिखरा हुआ पाया गया है, जिससे लूटपाट की भी संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

फिलहाल पुलिस ने घर को सील कर दिया है और फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। दरिमा थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। दोनों के सिर पर धारदार वस्तु से वार किए गए हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने कहा कि “हम हर एंगल से जांच कर रहे हैं, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।” गांव में इस वारदात के बाद भय और दहशत का माहौल है। लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

कुछ लोगों का कहना है कि दंपत्ति के परिवारिक विवाद की बात पहले भी सामने आई थी, जबकि अन्य का मानना है कि घटना लूटपाट के दौरान हुई होगी। उल्लेखनीय है कि दिवाली के बाद छत्तीसगढ़ में लगातार हत्या की घटनाएं सामने आ रही हैं। कुछ ही दिनों पहले रायगढ़ में पति-पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत हुई थी और धमतरी में एक युवक ने पत्नी की हत्या कर खुद फांसी लगा ली थी। अब अंबिकापुर की यह घटना उस सिलसिले की तीसरी कड़ी बन गई है, जिसने प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : शिक्षिका को अश्लील VIDEO पर आया कॉल : “तूम गंदी VIDEO देखती हो” क्राइम ब्रांच अफसर बनकर ठग लिये 4.50 लाख, FIR दर्ज

सरगुजा : अश्लील VIDEO का डर दिखाकर शिक्षिका से लाखों की ठगी हुई है। सरगुजा जिले…

CG News : मेडिकल कॉलेज जमीन खाली कराने पर बवाल, नाराज लोगों ने किया पथराव, पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग

अंबिकापुर : अंबिकापुर में गंगापुर मेडिकल कालेज की जमीन से बेजा कब्जा हटाने के…

1 of 11