Balod

CG Crime : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, डैम घुमाने के बहाने ले जाकर किया ये गंदा काम, वीडियो भी बनाया

बालोद : दल्ली राजहरा थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. जहां एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य आरोपी (नाबालिग) सहित तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. सिटी SP विकास पाटले ने बताया कि शिकायत के बाद पूरे मामले में त्वरित कार्रवाई की गई है, और पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है.

धोखे से ले गया सुनसान जगह

मिली जानकारी के अनुसार, एक नाबालिग लड़का नाबालिग लड़की को डैम घुमाने के बहाने बहला फुसलाकर एक सुनसान जगह पर ले गया. उसके साथ दो युवक भी थे. जहां आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया. इसी बीच, आरोपी के साथियों ने इसका वीडियो बनाया और ब्लैकमेल करते हुए लड़की के साथ दुष्कर्म किया.

परिजनों की तत्परता से हुई कार्रवाई

घटना के बाद बदहवास हालत में नाबालिग अपने घर पहुंची और आपबीती परिजनों को सुनाई. परिजनों ने बिना देर किए दल्ली राजहरा थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और नाबालिग सहित तीनों आरोपियों को धर दबोचा.

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : मासूम के दफन स्थल पर तंत्र – सामग्री मिलने से हड़कंप, छेड़छाड़ की आशंका पर जांच तेज, ग्रामीणों में आक्रोश

बालोद : जिले के बालोद में एक मासूम बच्ची के दफन स्थल से जुड़ी संदिग्ध परिस्थिति…

CG : अब ‘चुगली’ करने वालों पर लगेगा 5 हजार रूपये का जुर्माना, छत्तीसगढ़ के इस गांव के नियम जान आप भी रह जायेंगे दंग

बालोद : गलती पर जुर्माने की कार्रवाई तो आपने देखी-सुनी और पढ़ी होगी। लेकिन क्या…

CG News : फर्जी अंगूठे से खड़ा किया 142 सिम का नेटवर्क, डिजिटल पहचान का बड़ा दुरुपयोग, आरोपी पर कसा शिकंजा

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में डिजिटल पहचान से छेड़छाड़ का एक चौंकाने वाला…

CG News : ईंट भट्ठे में हुआ दर्दनाक हादसा पानी टंकी में दबने से दो महिला मजदूरों की मौत, एक मासूम गंभीर घायल

बालोद : डौंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत चिखली में संचालित एक ईंट…

1 of 4