Bijapur

CG Crime : पूर्व सरपंच की गला घोंटकर हत्या, गांव में दहशत, पुलिस ने शुरू की जांच

बीजापुर : जिले के मोदकपाल थाना क्षेत्र के चिन्नाकोडेपाल गांव में एक सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। बीती रात अज्ञात हमलावरों ने गांव के पूर्व सरपंच और वर्तमान वार्ड पंच विजय जव्वा की गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतक का शव गांव के रास्ते पर पड़ा मिला, जिसके बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही मोदकपाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।

बीजापुर के पुलिस अधीक्षक ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है और दोषियों की तलाश में जुटी है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : तीन छात्राओं के गर्भवती होने की खबर से मचा हड़कंप, जिला प्रशासन ने बताया, तीनों छात्राएं अभी ….

बीजापुर : जिले के गंगालूर क्षेत्र स्थित पोर्टा केबिन आवासीय संस्था से जुड़ा एक …

CG Gangrape Case : नाबालिग के साथ गैंगरेप, घुमाने के बहाने जंगल ले जाकर दोस्तों के साथ बाॅयफ्रेंड ने किया गैंगरेप

बीजापुर : बीजापुर जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आयी…

“विधायक को नहीं मिली दौरे की अनुमति” भूपेश बघेल का तंज, जब नक्सलवाद खत्म, तो जानें से क्यों रोका जा रहा

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक महत्वपूर्ण और सियासी रूप से संवेदनशील…

CG News : अमित शाह के दौरे से पहले नक्सलियों की कायराना करतूत, आत्मसमर्पित माओवादी समेत 2 को उतारा मौत के घाट

बीजापुर : केंद्रीय मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे पहले बीजापुर में नक्सलियोंं…

1 of 3