Raipur

CG Crime : ज्वेलरी शॉप में फिल्मी स्टाइल में ठगी 5 लाख के जेवर पहनकर ऐसे फरार हुई शातिर महिला, पुलिस भी रह गई दंग

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी में ठगी का मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला ग्राहक बनकर ज्वेलरी दुकान पहुंची और करीब 5 लाख रुपये के जेवर पहनकर ट्रायल के बहाने चंपत हो गई। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए महिला और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र के देवपुरी स्थित ‘मां दुर्गा ज्वेलर्स’ की है। 12 मार्च 2026 की दोपहर करीब 3:30 बजे कमलेश्वरी साहू नाम की महिला अपने साथी मेषराम साहू के साथ दुकान पहुंची। उन्होंने दुकानदार पंकज सोनी से सोने का ‘रानी हार’ दिखाने को कहा। दुकान संचालक दुर्गा सोनी ने पास की दूसरी दुकान से रानी हार मंगवाकर उन्हें दिखाया।

4.93 लाख के जेवर

महिला ने बड़ी चालाकी से खरीदारी का नाटक किया और पसंद आने के नाम पर कई जेवर पहन लिए। महिला ने ₹3.45 लाख का रानी हार, ₹1.08 लाख के चांद बाली, ₹19,500 का सोने की अंगूठी और ₹20,500 का चांदी की पायल व बिछिया पहन कर फरार हो गई है।

सहेली का बहाना और फरार

जेवर पहनने के बाद महिला ने दुकानदार को झांसा दिया कि उसकी सहेली बैंक से पैसे लेकर आ रही है और वह भी खरीदारी करेगी। वह फोन पर बात करते हुए दुकान के बाहर निकली और देखते ही देखते गायब हो गई। महिला के जाते ही उसका साथी मेषराम साहू भी चुपके से खिसकने की कोशिश करने लगा, जिसे कर्मचारियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए पकड़ लिया। पूछताछ में उसने महिला का नाम और पता उगला। टिकरापारा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और कमलेश्वरी साहू व मेषराम साहू को गिरफ्तार कर लिया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : प्री वेडिंग शूट पर लगा प्रतिबंध, महिला आयोग ने भी किया स्वागत, जानिये समाज ने क्या-क्या लिये हैं फैसले

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विवाह से पहले होने वाले प्री-वेडिंग शूट और उससे जुड़ी…

CG IAS Pramoshan Breaking : नए साल के पहले आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन, मिला प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार, देखें आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ में लंबे इंतज़ार के बाद आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन हुआ है। इस…

CG : मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना – 2026 का होगा शुभारंभ, उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी राहत

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राज्य सरकार एक नई राहतभरी योजना…

CG News : अफसर की पत्नी से दरिंदगी अमीर कारोबारी ने बंधक बनाकर मिटाई हवस, पीड़िता की आपबीती सुन उड़ गए पुलिस के होश

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बेहद गंभीर और सामने आया है। राजधानी…

CG News : सनी लियोनी नाइट डीजे पार्टी के दूसरे पोस्टर पर बवाल, लड़कियों की फ्री एंट्री को लेकर उठ रहे सवाल

रायपुर : सनी लियोनी के नाम से प्रचारित नाइट डीजे पार्टी एक बार फिर विवादों में…

CG News : बकाया बिल की टेंशन खत्म, मुख्यमंत्री साय ने लॉन्च की बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026, जानें किसे मिलेगा लाभ

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू…

1 of 55