Surajpur

CG Crime : खुद को पत्रकार बताने वाला युवक निकला चोर, बाईक शो-रूम में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

सूरजपुर : सूरजपुर मेन रोड स्थित TVS Motor Company के अधिकृत बाइक शोरूम में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी कोई बाहरी शातिर नहीं, बल्कि शोरूम का ही कर्मचारी निकला, जिसने लंबे समय से वारदात की योजना बना रखी थी।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शोरूम में कुछ दिन पूर्व नगदी चोरी की घटना सामने आई थी, जिससे व्यापारिक क्षेत्र में हलचल मच गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने शोरूम परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की, जिसमें कई तकनीकी विसंगतियां सामने आईं। फुटेज के विश्लेषण से यह स्पष्ट हुआ कि चोरी के समय कैमरे बंद थे। यह तथ्य पुलिस के लिए अहम सुराग साबित हुआ। संदेह के आधार पर शोरूम के कर्मचारियों से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान एक कर्मचारी का व्यवहार संदिग्ध पाया गया।

सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने चोरी की पूरी साजिश का खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी लंबे समय से चोरी की योजना बना रहा था। उसने पहले शोरूम की गतिविधियों और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से अध्ययन किया। वारदात की रात उसने सीसीटीवी सिस्टम को जानबूझकर बंद किया और पीछे के रास्ते से शोरूम में प्रवेश किया। आरोपी ने शोरूम में रखी नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी की गई राशि में से 3 लाख 15 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। शेष राशि के संबंध में भी जांच जारी है।

जांच में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है। आरोपी स्वयं को सोशल मीडिया और आम लोगों के बीच पत्रकार के रूप में प्रस्तुत करता था। वह अक्सर खुद को मीडिया से जुड़ा बताकर पहचान बनाता था, जिससे किसी को उस पर संदेह नहीं हुआ। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी कहा गया कि इस तरह के मामलों में संस्थानों को आंतरिक सुरक्षा और तकनीकी निगरानी को और मजबूत करने की आवश्यकता है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : प्रधान पाठक, दो शिक्षकों व दो संकुल प्राचार्यों पर बड़ी कार्रवाई, VIDEO वायरल होने पर हुआ एक्शन

सूरजपुर : सूरजपुर जिले के देवीपुर स्थित अंबेडकरपारा के शासकीय माध्यमिक विद्यालय…

CG News : सड़क निर्माण विवाद में SECL अधिकारी पर हमला, ग्रामीणों ने बनाया बंधक, गुलेल से पत्थर मारकर किया घायल

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में सड़क निर्माण को लेकर विवाद हिंसक रूप…

CG Crime : दिल दहला देने वाली घटना, मम्मी – पापा में लड़ाई में रोने लगा दुधमुंहा बच्चा, मां ने जमीन पर पटककर ले ली जान

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना…

CG News : शादी का झांसा देकर कारोबारी ने किया शोषण, युवती ने तालाब में लगायी छलांग, कई बार संबंध बनाकर शादी से मुकरा

सूरजपुर : विश्रामपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेम…

CG News : प्रधान पाठक की कार में मिला मध्यान्ह भोजन का चावल, ग्रामीणों ने लगाये गंभीर आरोप, पुलिस और BEO से की शिकायत

सूरजपुर : सूरजपुर जिले में सरकारी स्कूल के प्रधान पाठक पर मध्यान्ह भोजन के चावल…

CG : अनूठी शिकायत पर पुलिस भी रह गयी हैरान, पिता की शिकायत पर बेटे को किया गया गिरफ्तार जाने क्या है पूरा मामला

सूरजपुर : विश्रामपुर थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है,…

1 of 7