Raigarh

CG Crime : उधार के 10 हजार को लेकर रिश्तों पर भारी पड़ा विवाद, युवक ने साथियों संग बहन और जीजा को बेरहमी से पीटा

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां महज 10 हजार रुपये के उधार को लेकर एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपनी ही बहन और जीजा की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस मारपीट में पति-पत्नी दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शादी के बाद अलग मकान बनाकर रह रहे थे दंपती

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बटुराकछार निवासी मेहतरीन बाई यादव ने घरघोड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि उसकी शादी सामाजिक रीति-रिवाज के अनुसार क्रोंधा निवासी महावीर यादव से हुई थी। शादी के लगभग एक वर्ष बाद दोनों ने बटुराकछार में अपना मकान बनाकर रहना शुरू किया। मेहतरीन बाई का मायका उसके ससुराल से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर ही स्थित है।

घरेलू जरूरत के लिए लिया था उधार

महिला ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले उसके पति महावीर यादव ने घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए अपने साले दिनेश यादव से 10 हजार रुपये उधार लिए थे। इसके बाद महावीर मजदूरी करने के लिए टेंडा नवापारा चला गया था। काम पर जाने के कारण वह कुछ दिनों से घर पर मौजूद नहीं था और इसी बीच उधार के पैसे को लेकर विवाद की स्थिति बन गई।

रात में साथियों के साथ पहुंचा साला

शनिवार की रात करीब 8 बजे दिनेश यादव अपने दो साथियों मान सिंह चौहान और होरी सिंह चौहान के साथ मेहतरीन बाई के घर पहुंचा। उसने वहां पहुंचते ही उधार दिए गए पैसे वापस मांगने शुरू कर दिए। मेहतरीन बाई ने उसे बताया कि उसका पति मजदूरी पर गया हुआ है और उसके लौटने के बाद पैसे लौटा दिए जाएंगे। इसके बाद महिला ने अपने पति को मोबाइल फोन कर घर बुला लिया।

पति के आते ही शुरू हुई मारपीट

जब महावीर यादव घर पहुंचा, तो दिनेश यादव और उसके साथियों ने उससे पैसे की मांग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि उन्होंने जान से मारने की धमकी दी और फिर हाथ-मुक्कों से महावीर यादव की जमकर पिटाई कर दी। विवाद बढ़ता देख मेहतरीन बाई बीच-बचाव करने पहुंची, लेकिन आरोपियों का गुस्सा उस पर भी टूट पड़ा।

बहन को भी नहीं बख्शा

पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके भाई दिनेश यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी भी बेरहमी से पिटाई कर दी। इस मारपीट में पति और पत्नी दोनों के चेहरे, पेट और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद घायल दंपती ने किसी तरह खुद को संभाला और पुलिस की शरण ली।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी

घरघोड़ा थाना पुलिस ने मेहतरीन बाई यादव की शिकायत पर दिनेश यादव, मान सिंह चौहान और होरी सिंह चौहान के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और गवाहों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : छत्तीसगढ़ में अब यहां अफीम की खेती का भंडाफोड़, तरबूज – ककड़ी की आड़ में चल रहा था नशे का खेल

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से नशे के अवैध कारोबार को लेकर एक चौंकाने वाला…

छत्तीसगढ़ पुलिस में एक और बड़ा फेरबदल, कई थानों के पुलिसकर्मी इधर से उधर, एक साथ इतने लोगों का तबादला आदेश जारी

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ…

CG : रायगढ़ में भतीजा ही निकला चाचा-चाची का कातिल, इस वजह से दोस्त के साथ मिलकर पीट-पीटकर उतार दिया था मौत के घाट

रायगढ़ : रायगढ़ जिले में पति-पत्नी के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।…

CG Road Accident : भीषण हादसे मेें 2 ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत, तेज रफ्तार हाईवा और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग

रायगढ़ : रायगढ़ जिले में भीषण सड़क हादसे में दो ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत हो…

1 of 7